गौतम गंभीर. लेफ़्ट हैन्डेड बैट्समैन. दिल्ली से खेलते थे. फिर इंडिया के लिए खेलनेलगे. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला. उनकी कप्तानी की और अपनीकप्तानी में टीम को आईपीएल ट्रॉफी जितवाई. हमेशा से बड़े मैचों का प्लेयर कहे जानेवाले गौती को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रीटेन अर्थात रोका नहीं था. उन्हें रिलीज़ करदिया था. उनकी जगह सुनील नारायण और आंद्रे रसल को रोका गया था. ये खबर एक शॉक कीतरह आई थी क्यूंकि गंभीर अच्छी तरह से कप्तानी करते हुए दिख रहे थे. 27 जनवरी कोहुई नीलामी में गंभीर को दिल्ली की टीम डेल्ही डेयरडेविल्स ने खरीदा. उन्हें 2 करोड़80 लाख रुपये में खरीदा गया. इस नीलामी के कुछ देर बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकविडियो जारी किया जिसमें उनके सीईओ वेंकी मैसूर ने बताया कि खुद गौतम गंभीर ने हीउनसे मना किया था कि कोलकाता की टीम उनके लिए बोली न लगायें. वेंकी ने कहा कि गौतमको टीम में लाने का प्लान था लेकिन गौतम ने खुद मना कर दिया और इसलिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने गौतम गंभीर के लिए बोली ही नहीं लगाई.A special message from our CEO @venkymysore for former #Knight #GautamGambhir!#KorboLorboJeetbo #IPLAuction pic.twitter.com/RmCSyEFMHv— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 27, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:प्रीति जिंटा आज मूड में हैं, पूरा IPL खरीद डालेंगी!IPL नीलामी में खरीदे गए प्लेयर्स का क्या कहना हैIPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका?