The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • gautam Gambhir blasts Ashwin kris Srikkanth for targeting Harshit Rana

'सेलेक्टर का बेटा नहीं...' हर्षित राणा को लेकर गंभीर ने श्रीकांत को गंदा सुना दिया!

23 साल के युवा गेंदबाज हर्षित राणा को हेडकोच गौतम गंभीर का करीबी माना जाता है. इसको लेकर फैन्स की तरफ से लगातार सवाल उठाए जाते हैं.

Advertisement
Gautam gambhir, harshit rana, cricket news
हर्षित राणा को गौतम गंभीर का करीबी माना जाता है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
14 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 02:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गौतम गंभीर  (Gautam Gambhir) को हमेशा से अपने खिलाड़ियों का बचाव करने के लिए जाना जाता है. चाहे इसके लिए उन्हें किसी का भी सामना करना हो. दिल्ली टेस्ट में जीत के बाद गंभीर ने युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा की आलोचना करने वाले क्रिस श्रीकांत (K srikanth) पर निशाना साधा. गंभीर ने साफ तौर पर कहा कि अगर किसी को आलोचना करनी है तो उनकी करें, हर्षित राणा की नहीं.

पूर्व खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर हर्षित की बहुत आलोचना की थी. उनके मुताबिक हर्षित को प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह नहीं मिली. गंभीर से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

Embed

गौतम गंभीर ने दी सलाह

आपको बता दें कि श्रीकांत के बेटे अनिरुद्ध श्रीकांत पूर्व क्रिकेटर रहे हैं. हालांकि, वह भारत के लिए नहीं खेल पाए, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं.  वहीं श्रीकांत खुद सलेक्टर रहे हैं. गंभीर ने आगे कहा की लोग सिर्फ व्यूज के लिए अपने चैनल पर कुछ भी बोल देते हैं. उन्होंने कहा,

Embed

यह भी पढें- भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया क्लीन स्वीप, शुभमन गिल की कप्तानी में जीती पहली टेस्ट 

गंभीर ने साथ ही अपील की है कि युवा खिलाड़ियों को आलोचना से दूर रखा जाना चाहिए. उन्होंने अपील करते हुए कहा,

Embed

श्रीकांत ने हर्षित राणा की आलोचना की  

हर्षित राणा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए चुना गया था. श्रीकांत ने टीम में हर्षित राणा की जगह पर सवाल उठाए थे. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था,

Embed

बताते चलें गौतम गंभीर जब कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच थे तब हर्षित राणा भी उसी टीम का हिस्सा थे. यही कारण है लोग दोनों के करीब होने का दावा करते हैं.  गंभीर के कोच बनने के बाद से उन्होंने दो टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. हाल ही में एशिया कप के एक मैच में खेले थे जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी. 

वीडियो: भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement

Advertisement

()