The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Gautam Gambhir and VVS Laxman reaction on Virat Kohli's 12,000 ODI Runs in australia ODI

लक्ष्मण ने बताया, कैसे विराट कोहली ने पूरे किए सबसे तेज़ 12,000 रन

विराट कोहली पर क्या बोले गौतम गंभीर?

Advertisement
Img The Lallantop
ऑस्ट्रेलिया वनडे में विराट की रिकॉर्ड पारी पर गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी राय सामने रखी है.
pic
विपिन
3 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 3 दिसंबर 2020, 06:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज़ बन गए हैं. विराट के इस रिकॉर्ड के साथ ही वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर ने उनकी तारीफ की है. वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि कैसे विराट कोहली लगातार इतने रन बना रहे हैं, जबकि गौतम गंभीर ने विराट को सेल्यूट करते हुए उनकी तारीफ की.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में तीसरा वनडे 3 दिसंबर को खेला गया. भारत ने इसे 13 रनों से जीत लिया. इस मैच में विराट ने 63 रन की पारी खेली और 12,000 रनों को छू लिया. वो 12,000 वनडे रन तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे तेज़ बल्लेबाज़ हैं.
भारतीय कप्तान की इस उपलब्धि पर वीवीएस लक्ष्मण ने उनकी तारीफ की और कहा,
Embed
वैसे तो विराट कोहली की बल्लेबाज़ी हर क्षेत्र में कमाल है. लेकिन लक्ष्मण की नज़र में विराट जब भी लक्ष्य का पीछा करते हैं तो उनकी शक्ति बढ़ जाती है. लक्ष्मण कहते हैं कि लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट का बेस्ट सामने निकलकर आता है.
Virat 1

2014 में खराब परफॉर्मेंस की वजह से परेशान थे विराट कोहली.

लक्ष्मण ने कहा,
Embed
विराट पर गंभीर क्या बोले:
लक्ष्मण के अलावा गौतम गंभीर ने भी विराट पर बात की. हाल में ही आईपीएल के दौरान विराट की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने सवाल उठाए थे. लेकिन अब गंभीर ने विराट की बल्लेबाज़ी की तारीफ की है. गंभीर ने कहा,
Embed
गंभीर ने आगे कहा,
Embed
भारतीय टीम ने 2020 में अपनी आखिरी वनडे खेल लिया है. लेकिन 2009 से 2020 के बीच ये पहला ऐसा साल रहा, जब विराट के बल्ले से शतक नहीं निकला. अब भारतीय फैंस चाहेंगे कि आगामी टी20 सीरीज़ में विराट का बल्ला खूब चले.

Advertisement

Advertisement

()