French Open: पैराग्वे के प्लेयर ने किया सेक्सिस्ट कमेंट, 71 लाख का फाइन लगा
Adolfo Vallejo ने यह भी आरोप लगाया कि कुआमे को पॉइंट्स और गेम्स के बीच जरूरत से ज्यादा समय दिया जा रहा था.

फ्रेंच ओपन (French Open) में पैराग्वे के एडोल्फो वालेजो (Adolfo Daniel Vallejo) पर 71 लाख रुपए का फाइन लगा है. यह फाइन चेयर अंपायर एना कारवाल्हो पर सेक्सिट कमेंट करने पर लगाया गया है. वालेजो ने महिला अंपायर की काबिलियत पर सवाल उठाए थे, जो किसी को भी पसंद नहीं आया. टूर्नामेंट डायरेक्टर अमेली मॉरेसमो ने वालेजो के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी.
वालेजो 22 साल के यंग टेनिस प्लेयर हैं. फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में उनका सामना कैमरन नॉरी से था. इस खिलाड़ी ने फिटनेस के चलते मैच से हटने का फैसला किया. दूसरे राउंड में वालेजो का मैच फ्रांस के 17 साल के खिलाड़ी मोइस कुआमे से था.
पहले दो सेट वालेजो ने 6-3, 7-5 से अपने नाम किए. इसके बाद कुआमे ने शानदार कमबैक किया. उन्होंने पांच घंटे तक चले इस मैराथॉन मैच को जीत लिया. ये मैच इस सीजन का सबसे हाईवोल्टेज मैच कहा जा रहा है. लोकल बॉय की जीत पर मैच देखने आए फैंस झूम उठे. जमकर चीयर किया. इन सबके बीच वालेजो अपना कंपोजर खो बैठे. उन्हें लगा कि एना ने ठीक तरह क्राउड मैनेज नहीं किया.
वालेजो ने महिला अंपायर पर किया कॉमेंटमैच के बाद उन्होंने टेनिस वेबसाइट Clay से बात करते हुए उन्होंने एना की काबिलियत पर सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा,
इस तरह के मैच के लिए किसी पुरुष को अंपायर होना चाहिए. किसी महिला के लिए यह काम बहुत मुश्किल है. कोर्ट पर मौजूद भीड़ बहुत डिमांडिंग होती है. उनके खिलाफ जाकर अंपायरिंग करना बहुत मुश्किल काम है.
यह भी पढ़ें- टेस्ट में रेड और पिंक बॉल एक साथ यूज होगी, ICC ने नए नियम बनाए
वालेजो ने यह भी आरोप लगाया कि कुआमे को पॉइंट्स और गेम्स के बीच जरूरत से ज्यादा समय दिया जा रहा था. उनके इस बयान के बाद हंगामा मच गया. लोगों ने नाराजगी जताई. इस कॉमेंट को महिला विरोधी और दकियानूसी कहा गया.
फ्रेंच ओपन ने आखिर इस बयान पर एक्शन लिया, और इस तरह के बयानों को गलत बताया. एक जून को वालेजो की सजा का ऐलान हुआ. उन पर 71 लाख रुपए का फाइन लगाया गया. ये भी वॉर्निंग दी गई कि इस तरह के बयानों पर आगे और कड़ा एक्शन लिया जाएगा.
दूसरी ओर वालेजो को हराने वाले कुआमे के लिए टूर्नामेंट बेहद खास रहा. उन्होंने पहले राउंड में पूर्व यूएस ओपन चैम्पियन मारिन सिलिच को हराया था. वहीं दूसरे राउंड में पांच सेट का मैराथॉन मुकाबला भी जीत लिया.
वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

