इंग्लैंड की पूर्व महिला टेस्ट क्रिकेटर एलीन एश अब नहीं रहीं. 4 दिसंबर, शनिवार केदिन एलीन एश ने आखिरी सांस ली. वह 110 साल की थीं. एलीन एश सबसे उम्रदराज टेस्टक्रिकेटर थीं. उन्होंने साल 1937 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था.जिसके बाद उन्होंने सात टेस्ट मैच खेले और 10 विकेट हासिल किये. एलीन एश का बेस्टबोलिंग फिगर 35 रन देकर तीन विकेट था. बता दें कि एलीन एश(Eileen Ash) का करियरदूसरे विश्व युद्ध की वजह से काफी प्रभावित रहा. अपने क्रिकेट करियर के अलावा ऐश नेद्वितीय विश्व युद्ध के दौरान गुप्त खुफिया सेवा ‘एमआई6’ के लिये भी काम किया था.साल 1949 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया. एलिन एश ने ऑकलैंड के मैदान परन्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेला था.The thoughts of everyone at the ECB are with the family and loved ones of EileenAsh, who has died aged 110.— England Cricket (@englandcricket) December 4, 2021 अपने टेस्ट डेब्यू के 80 सालबाद एलीन एश ने साल 2017 महिला विश्वकप के फाइनल से पहले लॉर्ड्स की घंटी बजाकरअपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. एलीन एश को महिला क्रिकेट का 'पायनियर' भी कहा जाता है.इसके दो साल बाद उन्हें लॉर्ड्स में MCC की लाइफटाइम मेंबरशिप भी दी गई. महिलाक्रिकेट को आगे बढ़ाने में एलीन एश के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. एलीन एश केनिधन पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट की मैनेजिंग डायरेक्टर क्लेयर कॉनर ने शोक जतायाहै. उन्होंने कहा, 'हमारा खेल एलीन एश का हमेशा आभारी रहेगा. बहुत दुख के साथ एलीनको अलविदा कहना पड़ रहा है. हीदर नाइट और मैं 2017 महिला विश्व कप से पहले एलीन सेमिलने गए थे. उस वक्त एलीन की उम्र 105 साल थी. एलीन ने हीदर को योगा सिखाया था. औरहमने साथ में स्नूकर भी खेला था. चाय पीने के बाद हमने एलीन के समय की अख़बार औरस्क्रैपबुक्स को देखा था. एलीन के साथ वो मुलाक़ात शानदार अनुभव था. इस मुश्किल वक्तमें एलीन की फैमिली के साथ हमारी दुआएं हैं.' बता दें कि एलीन एश ने इंग्लैंडघरेलू क्रिकेट में महिला सिविल सर्विस टीम, महिला मिडिलसेक्स टीम और साउथ महिला टीमका भी प्रतिनिधित्व किया था.