भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट मैच रद्द हुआतो कई लोगों ने IPL को इसका कारण बताया. इंग्लिश मीडिया इसे लेकर खूब हौ-हल्ला कररहा है. वहीं अकसर इंडियन टीम को लेकर सवाल उठाने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तानमाइकल वॉन ने भी IPL और मैनचेस्टर टेस्ट पर अपनी टिप्पणी की है. वॉन का मानना है किभारतीय टीम ने पांचवे मैच में खेलने से इसलिए इंकार कर दिया ताकि वो समय से यूएईपहुंचकर IPL खेल सकें. हालांकि हमेशा की तरह उनके इस ट्वीट पर उन्हें एकदम सटीकजवाब भी मिले हैं. #क्या बोले वॉन? पांचवे मैच के रद्द होने के बाद माइकल वॉन नेट्विटर पर लिखा, “आईपीएल की टीमें चॉर्टर प्लेन भेज रही हैं. यूएई में 6 दिन काक्वारंटाइन जरुरी है. और 7 दिन में टूर्नामेंट शुरु होने वाला है. मुझे मत बताओ किटेस्ट आईपीएल के अलावा किसी और कारण से रद्द किया गया है.”IPL teams chartering planes .. 6 days quarantining required in the UAE .. 7 daystill the tournament starts !!!! Don’t tell me the Test was cancelled for anyother reason but the IPL ..— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) September 11, 2021 #क्या बोली पब्लिक? बस वॉनका ट्वीट था और पब्लिक का जवाब. ट्विटर पर लोगों ने उनको खूब जवाब दिए. एक फैन नेलिखा, “भारत जून से इंग्लैंड में है. बीसीसीआई ने उनको सीरीज जल्दी करवाने के लिएभी कहा था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया. दूसरे और तीसरे टेस्ट मुकाबले में 9दिनों का अंतर था, सिर्फ इसीलिए की द हंड्रेड का प्ले-ऑफ शेड्यूल किया जा सके.आईपीएल को दोष देने का पाखंड देखिए कि ईसीबी ने द हंड्रेड के सेमी-फाइनल के लिए 9दिन का ब्रैक मांगा था.” India are in England since June . BCCI even asked themto prepone the series but they refused,there was 9 days break between 2nd & 3rdtest match just for scheduling the The Hundred playoffs .. Guess the Hypocrisyof blaming the IPL is ECB asking for a 9 days break for Hundred SFhttps://t.co/uN30fU9poA — Sunil Kumar Meena (@Sunil_Meena_18) September 11, 2021एक और यूजर ने लिखा, “मैंने ऐसा पहले कहां देखा है? ओह हां, इंग्लिश खिलाड़ी बिगबैश लीग में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका टूर से कोरोना का बहाना कर वापस आ गएथे. समय क्या वापस आया है.”Where have I seen this before? Oh yaa English cricketers flown out South Africafor big bash using the Covid Card. What comes around hey 😂😂— Ierfaan 🇿🇦 🏄♂️ (@Ierfaan) September 11, 2021 एक अन्य ट्विटर यूज़र ने लिखा,“दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में 8-9 दिनों का गैप क्यों था? मुझे ये मत बताना कि येआपकी लीग (द हंड्रेड) को पूरा करने के लिए था. अगर पांचवे टेस्ट मैच में तीन-चारदिन और होते है, तो मुकाबला जरुर हो सकता था.” Why was there a gap of 8-9 days b/w2nd and 3rd test??...Don't tell me it was to complete your league..If there were3-4 more days then the 5th test could have surely happened!!! — Tanmay Patel#Yaari (@Tanmay_1845) September 11, 2021 क्रिकेट फैंस के अलावा भारतीय टीम केपूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी माइकल वॉन को जवाब दिया है. उन्होंनेइशारों-इशारों में लिखा, “मेरा दांत गिर गया, क्या मैं IPL को ब्लेम कर सकताहूं?#आसान निशाना.”My tooth fell of,can I blame the @IPL ?? #easytarget— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 11, 2021 #IPL से क्या लेना-देना? दरअसलपांचवा टेस्ट रद्द होने के बाद सपष्ट रूप से दोनों बोर्ड्स ने ये कहा है कि कोरोनाकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीरीज़ का आखिरी टेस्ट मैच रद्द किया गया है. लेकिनफिर भी कई इंग्लिश क्रिकेटर्स और फैंस IPL को बीच में ला रहे हैं. दरअसल आईपीएलशुरू होने में 10 तारीख से सिर्फ नौ दिन का समय था. इसलिए सभी को IPL को निशानाबनाने का मौका मिल गया. बताते चलें कि 19 सितंबर से शुरू होने वाले IPL के लिए कईफ्रेंचाइज़ ने अपने खिलाड़ियों को यूएई में लैंड करवा लिया है.