The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Former cricketer Irfan Pathan said Arshdeep Singh to improve his bowling with new ball ahead ipl 2026

पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर की इरफान पठान ने कमी बता दी

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. वह आईपीएल में 2019 से लगातार पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं.

Advertisement
pic
26 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 01:58 PM IST)
Irfan Pathan, Arshdeep Singh, IPL 2026, Punjab Kings, Arshdeep Singh PBKS,
अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के सबसे सफल बॉलर हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लेफ्ट हैंड पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में धमाल मचाने को तैयार हैं. पिछले सीजन वह अपनी टीम के सबसे सक्सेसफुल बॉलर थे. आईपीएल 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 21 विकेट चटकाए. इस सीजन भी उनसे बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद होगी. मौजूदा समय में अर्शदीप सिंह बेहतरीन फॉर्म में हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट लिए थे. पिछले कुछ समय से अर्शदीप सिंह शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं.

इसके बावजूद, भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने आईपीएल 2026 से पहले अर्शदीप सिंह को सलाह दी है. इरफान का मानना है कि उन्हें नई गेंद से अपनी बॉलिंग में सुधार करने की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पंजाब किंग्स की वीकनेस और स्ट्रेंथ पर बात करते हुए कहा, लेफ्ट हैंड सीमर अर्शदीप काफी समय से अपनी इनस्विंग डिलीवरी में कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं. उनके मुताबिक,

अर्शदीप, जिन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. उन्हें एक चीज पर जरूर ध्यान देना होगा. वह यह है कि अर्शदीप नई गेंद से कैसे बॉलिंग करते हैं? करीब एक साल से जो मैंने देखा है वह नई गेंद से ज्यादा इनस्विंग बॉलिंग नहीं कर रहे हैं.

इरफान ने अर्शदीप की इकोनमी पर चिंता जताई, जिसमें एशिया कप के बाद से गिरावट आई है. एशिया कप से पहले अर्शदीप की इकोनमी 8.29 थी. वहीं एशिया कप के बाद से उनकी इकोनमी 9.05 हो गई है. इरफान के मुताबिक,

एशिया कप से पहले और बाद की तुलना में, नई गेंद से बॉलिंग करने पर उनके आंकड़ों में थोड़ी गिरावट आई है. अर्शदीप को इस पर ध्यान देने की जरूरत होगी. उन्हें अपने इकोनमी रेट पर नजर रखनी होगी.

सबसे सफल बॉलर

आईपीएल में अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के सबसे सफल बॉलर हैं. वह इस टीम के लिए 2019 से खेल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 97 विकेट लिए हैं. वह आईपीएल में 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ 3 विकेट दूर हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में इंपैक्ट प्लेयर, बॉल चेंज पर BCCI ने कप्तानों को क्या दिए निर्देश?

इसके अलावा, टी20 इंटरनेशनल की बात करें, तो अर्शदीप भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं. उन्होंने 84 मैचों में 127 विकेट लिए हैं. टी20 इंटरनेशनल में 51 रन पर 5 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है.

अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं. इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम अपना पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()