टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने जोहानसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारीमें शानदार बल्लेबाजी की. पुजारा ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मददसे 53 रन बनाए. और अजिंक्य रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की.रहाणे ने 78 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए. अपनी इस शानदारपारी के बाद पुजारा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक मशहूर कहावत दोहराते हुए कहा-फॉर्म टेम्पररी है. क्लास परमानेंट. # Pujara-Rahane दरअसल पिछले कुछ समय से पुजाराऔर रहाणे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. इस कारण टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकरलगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शतक जड़ने केबाद रहाणे की फॉर्म में लगातार गिरावट देखने को मिली है. जोहानसबर्ग टेस्ट को छोड़दें तो मेलबर्न टेस्ट के बाद से रहाणे 14 टेस्ट में दो अर्धशतक की मदद से सिर्फ 479रन ही बना सके थे. पुजारा का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है. उन्होंने अपना आखिरी शतक2019 में सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था. सेंचुरियन में फ्लॉप होनेके बाद जोहानसबर्ग टेस्ट की पहली पारी में रहाणे और पुजारा नहीं चले. पुजारा तीन रनबनाकर आउट हुए. और रहाणे खाता नहीं खोल सके. इसके बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्करने कहा था कि जोहानसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी पुजारा और रहाणे के लिए आखिरी हो सकतीहै. और फिर इस पारी में इन दोनों ने इंटेंट दिखाते हुए लाजवाब बल्लेबाजी की. दोनोंने पचासा लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया. पुजारा ने तीसरे दिन का खेल खत्म होनेके बाद मीडिया से बातचीत की. गावस्कर के बयान और अपनी फॉर्म को लेकर पुजारा ने कहा,'हमें खुद पर पूरा भरोसा है और टीम मैनेजमेंट का भी हमें पूरा सपोर्ट है. हम हमेशासनी भाई से सीखते रहते हैं और जब भी मैंने उनसे बात की है, वह हमेशा सपोर्ट करतेरहे हैं. हां, ऐसा भी समय होता है जब आप खराब फॉर्म से गुजर रहे होते हो, इसमेंसवाल तो उठेंगे लेकिन हम आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं. मैं और अजिंक्य जानते हैंकि हम अपने खेल के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एक कहावत है फॉर्म इज टेम्पररी.क्लास इज परमानेंट. और ये बात हम दोनों पर सटीक बैठती है.'It's "outside noise" and "the team management has been always supportive"-Cheteshwar Pujara on the talk around Rahane's and his lack ofrunshttps://t.co/2pgVwexKXz #SAvIND pic.twitter.com/mg1MVumxjD— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 6, 2022 बता दें कि दूसरी पारी में रहाणेऔर पुजारा के बीच तीसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी हुई. खराब फॉर्म से उबरतेहुए दोनों बल्लेबाजों ने पचासा लगाया. रहाणे के साथ हुई शतकीय साझेदारी पर पुजाराने कहा, 'मेरे ख्याल से रहाणे के साथ साझेदारी काफी अहम रही, क्योंकि हम उस स्टेजपर थे जहां बोर्ड पर रन लगाने की सख्त जरूरत थी. मैं अपने नहीं बल्कि टीम के स्कोरके बारे में सोच रहा था. इसलिए रहाणे के साथ अहम साझेदारी की.' बताते चलें कि टीमइंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य रखा है. तीसरे दिन काखेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 118 रन बना लिए थे. साउथ अफ्रीकीकप्तान डीन एल्गर 46 रन बनाकर खेल रहे थे. और रसी वान डर दुसें 11 रन बनाकर क्रीजपर टिके थे.