साउथ अफ्रीका को अकेले फिन एलन ने हराया, क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया!
एलन ने 33 बॉल्स पर सेंचुरी बनाई. जो T20 वर्ल्ड कप में एक रिकॉर्ड है.

न्यूजीलैंड के टीम ने T20 World Cup 2026 के फाइनल (New Zealand reach final) के लिए क्वालीफाई कर लिया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका की टीम फिन एलन के तूफान में उड़ गई. न्यूजीलैंड ने 170 रनों के टारगेट को 43 बॉल रहते ही चेज कर लिया. फिन एलन ने मैच में रिकॉर्ड सेंचुरी लगाई, और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
एलन और साइफर्ट की रिकॉर्ड साझेदारीसाउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे. 170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड के ओपनर्स फिन एलन और टिम साइफर्ट ने तेज शुरुआत की. दोनों ने साउथ अफ्रीका के किसी भी बॉलर को सेटल नहीं होने दिया. 9 ओवर 1 गेंद में दोनों ने 117 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. ये T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.
टिम साइफर्ट 33 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन तब तक मैच साउथ अफ्रीका के लिए लगभग खत्म हो चुका था. फिन एलन दूसरे छोर पर रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. उन्होंने 19 गेंदों पर पहले अपनी फिफ्टी पूरी की. और मैच खत्म करके ही सांस ली.
13 ओवर में मैच खत्मपारी के 13वें ओवर की पहली दो गेंदों पर एलन ने मार्क येन्सन को दो चौके लगाए. इसके बाद दो बॉल्स पर दो छक्के मारे. और 5वीं बॉल पर चौका जड़कर न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया. साथ ही अपनी सेंचुरी भी पूरी की.
एलन ने 33 बॉल्स पर सेंचुरी बनाई. जो T20 वर्ल्ड कप में एक रिकॉर्ड है. वर्ल्ड कप में इससे पहले क्रिस गेल के नाम सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड था. उन्होंने 47 बॉल पर शतक लगाया था.
एलन ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के मारे. उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला.
साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 3 ओवर में 28 रन देकर एकमात्र विकेट लिया. उनके अलावा टीम के सारे बॉलर्स का इकोनॉमी रेट 11 के ऊपर था. मार्क येन्सन ने 2 ओवर 5 गेंद में 53 रन लुटाए.
वीडियो: क्या वानखेड़े स्टेडियम भारत से ज्यादा इंग्लैंड के लिए लकी है?

.webp?width=60)

