FIFA में इबोला वायरस का खतरा, कांगो की टीम 21 दिन आइसोलेशन में रहेगी
White House वर्ल्ड कप टास्क फोर्स के डायरेक्टर एंड्रयू गिउलियानी ने ESPN को बताया कि कांगो की टीम को बेल्जियम में 21 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा.

FIFA World Cup 2026 के लिए टीमें अपनी-अपनी तैयारी में लगी हैं. इस बीच DR Congo (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो) की टीम को एक बड़ा सेटबैक लगा है. Ebola आउटब्रेक के कारण अमेरिकी सरकार ने टीम को 21 दिन तक आइसोलेशन (बबल) में रहने का आदेश दिया है.
White House वर्ल्ड कप टास्क फोर्स के डायरेक्टर एंड्रयू गिउलियानी ने ESPN को बताया कि कांगो की टीम को बेल्जियम में 21 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा. वहां टीम ट्रेनिंग कर रही है. इस दौरान टीम को बाहर किसी से भी संपर्क नहीं करना है. 21 दिन पूरा होने के बाद ही उन्हें अमेरिका में एंट्री मिलेगी. गिउलियानी ने बताया,
कांगो में Ebola“हमने कांगो की टीम को साफ बता दिया है कि उन्हें 21 दिनों तक अपने बायो-बबल में रहना होगा. इसके बाद ही वो 11 जून को ह्यूस्टन आ सकते हैं.”
कांगो में Ebola के कई केस सामने आए हैं. Bundibugyo स्ट्रेन का वायरस तेजी से फैल रहा है. WHO ने इसे इंटरनेशनल इमरजेंसी घोषित कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 600 से ज्यादा केस रिकॉर्ड किए गए हैं.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में कांगो की टीम ग्रुप-K में है. टीम का पहला मैच पुर्तगाल के खिलाफ ह्यूस्टन में 17 जून को खेला जाना है. इसके बाद कांगो की टीम कोलंबिया के खिलाफ खेलेगी. ये मैच 23 जून को मैक्सिको के ग्वाडलजारा में होगा. टीम का आखिरी ग्रुप मैच 27 जून को अटलांटा में उज्बेकिस्तान के खिलाफ होगा.
इबोला वायरस के कारण कांगो ने पहले ही अपना कैंप शिफ्ट कर लिया है. टीम ने किंशासा में होने वाला ट्रेनिंग कैंप रद्द कर दिया है. कांगो की टीम इस वक्त बेल्जियम में बबल में है. जहां वो 3 जून को लीज में डेनमार्क के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेलेगी. इसके बाद टीम को 9 जून को दक्षिणी स्पेन में चिली के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना है.
वीडियो: FIFA World Cup 20230 की तैयारी के कारण 30 लाख कुत्तों की जान को खतरा, Morocco में क्या हो रहा है?

