The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Fan asks Ravi Shastri to choose between Rohit and Virat, Former Coach gave epic reply on Twitter

रवि शास्त्री ने कप्तान रोहित और विराट में किसे चुना?

रवि शास्त्री ने शुक्रवाल के दिन पार्टी मोड वाले एक के बाद एक पांच ट्वीट्स किए. जिनमें से तीन में वो पार्टी मोड वाली तस्वीर में दिख रहे हैं. वहीं आखिरी ट्वीट में वो अपने फैंस से कह भी रहे हैं कि आज उनके दिल में जो आए वो उनसे पूछ सकते हैं. जिसके बाद फैंस के ट्वीट पर रवि शास्त्री ने उन्हें जवाब भी दिए.

Advertisement
pic
20 मई 2022 (अपडेटेड: 20 मई 2022, 02:45 AM IST)
Ravi Shastri
रवि शास्त्री. फोटो: Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री अपने ही मूड के आदमी हैं. पूर्व हेड कोच अपने पार्टी मोड और चिल अंदाज़ के लिए काफी ज़्यादा चर्चा में रहते हैं. भारतीय टीम के कोच पद से हटने के बाद से ही रवि शास्त्री लगातार खिलाड़ियों पर अपनी राय दे रहे हैं. लेकिन शुक्रवार के दिन उनका एक अलग ही अंदाज़ सोशल मीडिया ट्विटर पर दिखा.

रवि शास्त्री ने शुक्रवाल के दिन पार्टी मोड वाले एक के बाद एक पांच ट्वीट्स किए. जिनमें से तीन में वो पार्टी मोड वाली तस्वीर में दिख रहे हैं. वहीं आखिरी ट्वीट में वो अपने फैंस से कह भी रहे हैं कि आज उनके दिल में जो आए वो उनसे पूछ सकते हैं. जिसके बाद फैंस के ट्वीट पर रवि शास्त्री ने उन्हें जवाब भी दिए.

रवि शास्त्री ने शुक्रवार को शाम पौने सात बजे एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा,

‘अपन आज बढ़िया मूड में है, मुझसे कुछ भी पूछ लो. #AskRavi’


बस फिर क्या था. ट्विटर की जनता कूद पड़ी अपने-अपने तरीके के सवाल लगे पूछने. लेकिन रवि शास्त्री ने दो सवालों के जवाब देकर फैंस को खुश कर दिया. इनमें से एक सवाल रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर था. वहीं दूसरा सवाल नहीं बल्कि रवि शास्त्री की शान में बनाई गई एक पेंटिंग थी.

पहले कमेंट में मनन बत्रा नाम के एक यूज़र ने एक पेंटिंग शेयर की. जिसमें उन्होंने रवि शास्त्री की पेंटिंग बनाने की कोशिश की. उन्होंने उस पेंटिंग को पोस्ट करते हुए लिखा,

‘सर दो घंटे लगाकर आपका ये स्कैच बनाया है…प्लीज़ रिप्लाई.’


इस प्लीज़ रिप्लाई पर रवि शास्त्री ने रिप्लाई भी दे दिया. और ऐसा रिप्लाई दिया कि मनन अब दोबारा किसी की भी पेंटिंग बनाने से पहले ज़रूर सोचेंगे. रवि शास्त्री ने ये पेंटिंग देख कहा,

‘प्लीज़ मिटा दे यार.’

इसके बाद रवि शास्त्री से राघव नाम के यूज़र ने रोहित और विराट में से एक को चुनने के लिए कहा. राघव ने ट्वीट किया,

‘सर रोहित और कोहली में से किसी एक को चुनें?’


रवि शास्त्री ने इस ट्वीट का क्या कमाल का जवाब दिया. उन्होंने सीधे कहा,

‘जिसकी भी पार्टी में ज़्यादा मज़े हैं.’


यानि जब ऐसा कम्पेरिज़न वाला सवाल आया तो रवि शास्त्री अपनी बैटिंग स्टाइल में परफेक्ट खेल गए.

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement

Advertisement

()