The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Faf Du Plessis Sunil Narine Chahal Dhawan and Prithvi Shaw five players who played exceptionally well in Ipl 2021 yet will miss T20 World Cup

वो दिग्गज जिन्हें IPL2021 का धमाकेदार प्रदर्शन भी नहीं दिला पाया वर्ल्ड कप टिकट!

इन देशों को कहीं पछताना ना पड़ जाए.

Advertisement
Img The Lallantop
Faf Du Plessis, Sunil Narine और Yuzvendra Chahal जैसे दिग्गज T20 World Cup में नहीं दिखेंगे (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
15 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 15 अक्तूबर 2021, 11:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
इंडियन प्रीमियर लीग. अपने नाम को सार्थक करती हुई क्रिकेट लीग. दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग, बोले तो अपना टैलेंट दिखाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म. यहां अच्छा कर कई प्लेयर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बनाया. तो कई लोगों ने यहां के प्रदर्शन के दम पर वर्ल्ड क्रिकेट में अपना खोया मकाम हासिल किया. लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता. कई ऐसे भी प्लेयर हुए जिन्हें यहां के अच्छे प्रदर्शन का फायदा नहीं मिला. IPL2021 खत्म हो चुका है ऐसे में हम इस बार अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऐसे प्लेयर्स की बात करेंगे जो T20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे. IPL2021 का अच्छा प्रदर्शन भी उन्हें अपनी नेशनल टीम्स में जगह नहीं दिला पाया. # Faf Du Plessis इस सीजन फाफ की बैटिंग देखने वालों को यकीन ही नहीं हुआ कि वह T20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे. अंग्रेजी में कहें तो Its a Shame! जाहिर तौर पर यह शर्मनाक है कि हमें T20 वर्ल्ड कप में फाफ की क्लीन हिटिंग देखने को नहीं मिलेगी. इस सीजन CSK को चैंपियन बनाने वाले प्लेयर्स में फाफ टॉप के बिल्कुल क़रीब खड़े दिखते हैं. सिर्फ दो रन से ऑरेंज कैप से चूकने वाले फाफ ने IPL2021 में चेन्नई के लिए 633 रन बनाए. डु प्लेसी ने यह रन 45 से ज्यादा की ऐवरेज और 138 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए. इस दौरान छह पचासे मारने वाले डु प्लेसी का हाईएस्ट स्कोर 95 रन रहा. हालांकि इस प्रदर्शन के बाद भी वह साउथ अफ्रीका की T20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं दिखेंगे. # Sunil Narine वेस्ट इंडीज़ के कप्तान कायरन पोलार्ड के अच्छे मित्र. T20 फॉर्मेट के दिग्गजों में से एक सुनील नरेन भी T20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे. पोलार्ड ने साफ कर दिया है कि वह नरेन को अपनी टीम में नहीं शामिल करेंगे. हालांकि नरेन का हालिया प्रदर्शन देखें तो वह निश्चित तौर पर T20 वर्ल्ड कप खेलना डिजर्व करते थे. नरेन ने IPL2021 के 14 मैचों में 16 विकेट निकाले थे. इस मामले में KKR से सिर्फ वरुण चक्रवर्ती ही नरेन से आगे हैं. नरेन ने यह रन 6.44 की इकॉनमी और 21 के स्ट्राइक रेट से लिए. साथ ही उन्होंने बैटिंग में भी एक कमाल की पारी खेली थी. एक ऑलराउंडर के तौर पर वह निश्चित रूप से विंडीज़ के लिए अच्छा कर सकते थे. # Yuzvendra Chahal सालों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हैं. और लगभग हर सीजन टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट निकालने वालों की लिस्ट में रहते हैं. इस बार IPL2021 के पहले लेग में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था. इसके चलते युज़वेंद्र चहल को टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा. लेकिन बाहर होने के बाद चहल ने कमाल की वापसी की. उन्होंने IPL2021 के कुल 15 मैचों में 18 विकेट निकाले. युज़ी के यह विकेट 7.05 की इकॉनमी और 17.66 के स्ट्राइक रेट से आए. पहले लेग के सात मैचो में सिर्फ चार विकेट लेने वाले युज़ी ने आखिरी के आठ मैचों में 14 विकेट झटके. हालांकि इस कमाल की वापसी के बाद भी सेलेक्टर्स ने युज़ी को टीम इंडिया में नहीं चुना. # Shikhar Dhawan IPL2021 में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज. सालों तक टीम इंडिया के सॉलिड ओपनर रहे धवन ने IPL2021 में कमाल की बैटिंग की. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 16 पारियों में 587 रन बनाए. धवन के यह रन लगभग 40 की ऐवरेज और लगभग 125 की स्ट्राइक रेट से आए. उन्होंने लगातार अपनी बैटिंग से दिल्ली को मैच जिताए. इस सीजन दिल्ली के टेबल टॉप करने में धवन का बड़ा रोल रहा. धवन ने IPL2021 में तीन पचासे लगाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 92 रहा. हालांकि इस कमाल के सीजन के बाद भी वह T20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाए. # Prithvi Shaw पृथ्वी शॉ. रवि शास्त्री को इनमें सचिन-सहवाग और लारा दिखते हैं. सही ही दिखते होंगे. क्योंकि ये जब बैटिंग करते हैं तो बाकी दुनिया को भी कुछ ऐसा ही लगता है. पृथ्वी अपनी आक्रामक बैटिंग से कुछ ही गेंदों में मैच पलटने का दम रखते हैं और यह IPL2021 में दिखा भी. पृथ्वी शॉ IPL2021 में दिल्ली के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे. पृथ्वी शॉ ने IPL2021 की 15 पारियों में चार पचासों के साथ 479 रन बनाए. इस दौरान उनका ऐवरेज लगभग 32 का रहा. वहीं अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो शॉ 160 के बेहद क़रीब थे. और ये दिखाता है कि ना सिर्फ उन्होंने रन बनाए, बल्कि बेहद कमाल की स्पीड से बनाए. और अगर वह T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में होते तो टीम के बेहद काम आ सकते थे.

Advertisement

Advertisement

()