The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Faf du Plessis on Rajasthan Royals missing Sanju Samson in IPL 2026

संजू के CSK में जाने का यशस्वी की बैटिंग पर होगा असर?

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस के मुताबिक संजू राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी पहचान थे. लोग इस टीम को उनके नाम से जोड़ कर देखते थे.

Advertisement
sanju samson, yashasvi jaisawal, sports news
संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते थे. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) बड़े बदलाव के साथ उतरेगी. टीम के सबसे नियमित खिलाड़ी संजू सैसमन (Sanju Samson)  इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे. राजस्थान के नए कप्तान रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे. पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) को लगता है कि संजू के न होने का राजस्थान पर बहुत असर होगा. टीम के इमेज को लेकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक पर यह असर नजर आएगा.

राजस्थान रॉयल्स की पहचान हैं संजू

फाफ डु प्लेसिस के मुताबिक, संजू राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी पहचान थे. लोग इस टीम को उनके नाम से जोड़ कर देखते थे. जियोहॉटस्टार के शो में संजू ने कहा,

Embed

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

Embed

यशस्वी जायसवाल पर होगा सीधा असर

डुप्लेसिस के मुताबिक, संजू के जाने का असर उनके ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल पर भी होगा. उनके ऊपर, अतिरिक्त जिम्मेदारी आएगी. डुप्लेसिस ने कहा,

Embed

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को लेकर इरफान पठान ने दी सलाह, मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट सुनेगा? 

इस सीजन जायसवाल बदली हुई भूमिका में नजर आ सकते हैं. उन्होंने कहा,  

Embed

संजू सैमसन का जाना शायद राजस्थान को भारी पड़ा लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका आना गुड न्यूज है. टी20 वर्ल्ड कप में संजू शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने वर्चुअल क्वार्टर फाइनल के अलावा, सेमीफाइनल और फाइनल में भी कमाल की पारी खेली थी. वह वर्ल्ड कप में जीत के हीरो रहे. उन्हें  शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. चेन्नई को उम्मीद है कि यही फॉर्म IPL में भी जारी रहेगी. 

वीडियो: ट्रंप ने टैरिफ पर कौन सा नया दांव खेल दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()