येम येस धोनी. धर्मशाला में पहले वन-डे मैच में टीम इंडिया के साथ आये. उसके पहलेटेस्ट सीरीज़ चल रही थी, इसलिए धोनी टीम के साथ नहीं थे. वो क्या है कि लड़की को जंगलमें उठा कर ले जाना गुनाह है धोनी टेस्ट टीम से रिटायर हो चुके हैं. खैर, वोधर्मशाला टीम के साथ पहुंचे. टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे. मैच शुरू होने हीवाला था कि ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान विचलित हो गए. उनको प्लेयिंग इलेवन में धोनीका नाम देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ. उन्होंने फ़ौरन से पहले अपना फ़ोन निकाला और ट्वीट देमारा. ये कोई नयी बात नहीं है. आज-कल आदमी को प्रेशर आता है तो टॉयलेट में चेक-इनदिखाता है. यहां तो बात धोनी की थी. पूर्व ज़िम्बाब्वे कप्तान ब्रेंडन टेलर ने आवदेखा न ताव कह दिया कि बॉस! धोनी को कैसे खेला रहा हो? वो तो रिटायर हो चुका है.लेकिन फिर जो है कि ऊपरवाले ने तुरंत उन्हें सदबुद्धि दी. उन्हें एक प्रकाश पुंजदिखाई दिया और उन्हें याद आया कि टेस्ट मैच खतम हो चुका है. बांधो कमरिया से साड़ीके आई अब वन-डे की बारी. फिर कहिन कि मैं अपने परिवार के साथ बीच पर हूं. मैंनेक्रिकइन्फो पे टीम में धोनी का नाम देखा. मगर मैं भूल गया था कि ये वन-डे है. मुझेलगा एक टेस्ट बाकी है.