ICC झुका है, हम नहीं’, यू-टर्न के बाद पाकिस्तान की सीनाजोरी, भारत से मैच पर बोले नजम सेठी
T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पाकिस्तान की बेशर्मी और विवाद खत्म नहीं हुआ. नजम सेठी का कहना है कि ICC ने पीछे कदम लिया, पाकिस्तान नहीं. यू-टर्न और मैच की सहमति से जुड़े अपडेट जानें.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान और आईसीसी के बीच चल रही खींचतान पर बयान दिया है. बीते कुछ दिनों से भारत के खिलाफ होने वाले टी20 मैच को लेकर विवाद बना हुआ था. नजम सेठी ने कहा कि इस मामले में आईसीसी ने एक कदम पीछे लिया है, न कि पाकिस्तान ने. इसी वजह से मैच खेलने पर सहमति बनी है.
T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का ग्रुप मैच अब 15 फरवरी को कोलंबो में होगा. पाकिस्तान सरकार ने बॉयकॉट की अपील वापस ले ली है. यह फैसला ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच कई दिनों की बातचीत के बाद लिया गया. मैच को लेकर सहमति कैसे और किन शर्तों पर बनी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
इंडिया टुडे के साथ एक खास इंटरव्यू में नजम सेठी ने कहा,
नजम सेठी ने आगे कहा कि ऐसे उदाहरण मौजूद हैं जिनसे उन्हें पता चलता है कि पाकिस्तान स्थिति में मजबूत है. नजम ने दावा किया कि,
दूसरी ओर, PCB के मौजूदा चीफ मोहसिन नकवी ने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार भारत के खिलाफ होने वाले T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए तभी राज़ी हुई जब उन्होंने बांग्लादेश के लिए 'इज्जत' हासिल करने में सफलता पाई. ICC ने घोषणा की कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा और उसे 2028-2031 के बीच एक ICC इवेंट भी दिया जाएगा.
दूसरी ओर PCB के मौजूदा चीफ मोहसिन नकवी ने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार भारत के खिलाफ आने वाला T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए तभी राज़ी हुई जब वे बांग्लादेश के लिए ‘इज्जत’ हासिल करने में कामयाब रहे. ICC ने घोषणा की है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई बैन नहीं लगेगा. उसे 2028–2031 साइकिल में एक ICC इवेंट भी दिया जाएगा.
(यह भी पढ़ें: सिर्फ जंग नहीं, क्रिकेट में भी 'डंके की चोट' पर पलटता है पाकिस्तान, सबूत ये रहे)
नजम सेठी ने यह भी कहा कि अब वह दिन गए जब पाकिस्तान अन्य कई बोर्डों की तरह सिर्फ पैसे के लिए ICC पर निर्भर रहता था. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब ICC के रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन से ज्यादा अपनी T20 लीग, पाकिस्तान सुपर लीग से कमाता है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर ICC के गवर्निंग बोर्ड ने कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना किया होता, तो PCB को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता था.
अपने लोगों को ही भरोसा नहींPCB चीफ सेलेकर नजम सेठी ये तो कह रहे हैं कि ICC को उनके आगे झुकना पड़ा. लेकिन कैमरा और आईना, इन दो चीजों से कुछ नहीं छिपता. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो वायरल है. इस प्रेस कांफ्रेंस में मोहसिन नकवी से एक पत्रकार ने कहा कि आपने इस क्राइसिस को काफी बेहतर तरीके से हैंडल किया है. आपने आईसीसी को घुटनों पर ला दिया.
अब इतना तक पूछना तो समझ में आता है क्योंकि पाकिस्तान में ऐसे सवाल आम हैं. चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो या क्रिकेट से जुड़ा कोई मसला. हमेशा वो सबको घुटनों पर ही लाने की बातें करते हैं. भले मैच और एयरबेस दोनों गंवा चुके हों. शायद इसीलिए पाकिस्तान के ही लोग ऐसे जवाबों पर हंस पड़ते हैं. प्रेस कांफ्रेंस में जैसे ही मोहसिन नकवी से पत्रकार ने उनसे आईसीसी को घुटनों पर लाने वाली बात कही, वैसे ही नकवी के बगल में बैठे एक व्यक्ति को हंसी आ गई. वो अपनी हंसी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा तो कुछ नहीं लेकिन उनकी हंसी ने एक वाक्य जरूर कहा,- दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब. आईसीसी को घुटनों पर नकवी ने ला दिया.
वीडियो: T20 विश्वकप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा, PCB और ICC के बीच क्या बात हुई?

.webp?width=60)

