The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ex Pakistan Skipper responds to Australian comments on Indian pitches stands with subcontinent teams

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ भारत के बचाव में आया पूर्व पाकिस्तानी कप्तान!

ये जवाब भारत-पाक, दोनो के फ़ैन्स को अच्छा लगेगा.

Advertisement
pic
4 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2023, 09:29 PM IST)
Australia should get used to subcontinent pitches, says Salman Butt before Border Gavaskar Trophy
ऑस्ट्रेलिया और भारत
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ होने वाला है. इससे पहले दोनों टीम्स की तैयारियां जोरों पर हैं. सीरीज़ का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाना है. कंगारू टीम भारत पहुंच चुकी है और अलूर में ट्रेनिंग कर रही है. सीरीज़ शुरू होने से पहले भारत की स्पिनिंग विकेट्स पर खूब विवाद हो रहा है. इस पर अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट की तरफ से भी बयान आया है. सलमान ने इस मामले में भारत का पक्ष लिया है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज इयान हीली ने भारत की विकेट्स पर एक बड़ा बयान दिया था . उन्होंने कहा था -

‘अगर वो (भारत) अच्छे विकेट्स तैयार करते हैं, अच्छे बैटिंग विकेट्स जो स्पिन करें, कंसिस्टेंटली स्पिन करें और ज्यादा करें, तो हम (ऑस्ट्रेलिया) जीत जाएंगे. मुझे पहले टेस्ट में मिचेल स्टार्क और नेथन लॉयन को लेकर चिंता है. अगर वो अनफेयर विकेट्स तैयार करते हैं, जो हमने पिछले सीरीज़ में देखा था. जहां बॉल अजीब तरीके से बाउंस कर रही थी और पहले ही दिन नीची रह जा रही थी. मुझे लगता है इंडिया ऐसी पिच पर हमसे बेहतर खेलेगा.’

इस कमेंट पर पूर्व पाकिस्तानी कैप्टन सलमान बट ने ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब दिया है. सलमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि जब उपमहाद्वीप की टीम्स ऑस्ट्रेलिया जाती हैं. तब एक्सट्रा बाउंस को लेकर कम्प्लेन नही करती. ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया को भी करना चाहिए. यानी उन्हें उपमहाद्वीप की पिच को लेकर भी यही रवैया रखना चाहिए. सलमान ने कहा -

‘जब उपमहाद्वीप की टीम्स ऑस्ट्रेलिया जाती हैं, तब वो पिच को लेकर शिकायत नहीं करते हैं. वो नहीं कहती हैं कि पर्थ में एक्सट्रा बाउंस है और ये ग़लत है. हर जगह होम कंडीशन्स अलग होती हैं और आपको उनके अनुसार ढलना होता है. टीम्स को पर्थ में दिक्कत होती है. वैसे ही, उन्हें (ऑस्ट्रेलिया) स्पिन के खिलाफ़ दिक्कत होती है. क्या फेयर है, क्या अनफेयर है, ऐसी बात नहीं करनी चाहिए. पिच अपने हिसाब से नतीजे देती है.’

सलमान ने इसके बाद कड़े शब्द में कहा -

‘ये आदत भी है (उनकी). उनको समझ ना आए तो फिर फेयर नहीं होता.’

आपको बताते चले, इंडियन टीम फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत अच्छा प्रदर्शन करता है, तो वो WTC के फाइनल में जगह पक्की कर लेगा. ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो ये टीम फिलहाल WTC टेबल में नंबर 1 पर बैठी है. रोहित शर्मा के लिए एक अच्छी ख़बर है - ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नही जीती है. यानी भारत के पास होम एडवांटेज है. नागपुर में खेला जाने वाला पहला टेस्ट 9 फरवरी से शुरू होगा. 

वीडियो: सचिन तेंडुलकर के पहले न्यूज़ीलैंड दौरे का क़िस्सा जब गेंदबाज ने उनको छोड़ा नहीं

Advertisement

Advertisement

()