The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ex Indian Captain Kapil Dev On Mahendra Singh Dhoni's rumored Retirement - It will be our loss

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर क्या बोले कपिल देव?

लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं धोनी.

Advertisement
pic
26 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 26 जनवरी 2020, 11:32 AM IST)
Img The Lallantop
पूर्व भारतीय कप्तान Kapil Dev की फाइल फोटो
Quick AI Highlights
Click here to view more
महेंद्र सिंह धोनी. पूर्व भारतीय कप्तान. वर्ल्ड कप जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान. धोनी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमी-फाइनल के बाद से क्रिकेट से दूर हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. धोनी के भविष्य पर लगातार अटकलें लग रही हैं. BCCI ने उन्हें अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया है.
कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद से ही कहा जा रहा है कि धोनी क्रिकेट से रिटायर हो सकते हैं. कई लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं. अब वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान कपिल देव ने भी धोनी के भविष्य पर कमेंट किया है. कपिल ने कहा कि धोनी के रिटायर होने से देश का नुकसान होगा.
एक इवेंट में पहुंचे कपिल ने कहा,
'उन्होंने कई सालों तक देश की खूब सेवा की. एक दिन, उन्हें रिटायर होना ही है. आज या फिर कभी बाद में. एक वक्त आएगा जब उन्हें जाना पड़ेगा. वह मैच नहीं खेल रहे हैं. इसलिए मुझे नहीं पता कि वह कब आगे आएंगे और कहेंगे कि अब बस बहुत हुआ. जब भी वह रिटायर होंगे यह हमारा नुकसान होगा.'
पिछले सीजन तक A कैटेगरी में रहे धोनी को इस बार BCCI की तरफ से कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि उन्हें पहले ही इस बारे में बता दिया गया था. रिपोर्ट्स का यह भी दावा है कि अगर धोनी इस साल T20I टीम में जगह बना लेते हैं तो उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में शामिल भी किया जा सकता है.
Ms Dhoni Runout
World Cup Semifinal में New Zealand के खिलाफ रनआउट हो गए थे MS Dhoni

कपिल ने इस इवेंट में भारतीय बोलर्स की चोटों के बारे में भी बात की. कपिल ने कहा,
'जब आप साल में 10 महीने खेलेंगे, आपको चोट लगेगी. फास्ट बोलर्स का ख्याल रखना होगा. भारत के हालात और मौसम दुनिया के बाकी हिस्सों से ज्यादा कठिन हैं. टीम मैनेजमेंट को उनका ध्यान रखना होगा.'
पेसर्स की चोट की बात करें तो टेस्ट टीम के अहम सदस्य ईशांत शर्मा चोटिल हैं. उन्हें विदर्भ के खिलाफ एक रणजी मैच में दिल्ली के लिए खेलते हुए चोट लगी थी. वह छह हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. जबकि जसप्रीत बुमराह लंबे वक्त तक चोट के चलते टीम से बाहर थे. उन्होंने हाल ही में वापसी की है.


हरभजन सिंह को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए खेलना ही नहीं चाहते

Advertisement

Advertisement

()