कौन है एविन लुइस, जिसने इंडियन बॉलर्स को लिटा-लिटा के मारा
क्रिस गेल भी महज़ दर्शक बने देखते रहे, लड़का गेंदबाजों को कूटता गया.
Advertisement

Photo: WICB
Quick AI Highlights
Click here to view more
भाई लोगो, क्रिस गेल का क्लोन आ गया है. बल्ले को तलवार मानकर बॉलर्स पर टूट पड़ने वाली कौम में एक और योद्धा ने जन्म ले लिया है. जिस-जिस ने इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच खेला गया इकलौता T20 मैच देखा है, वो एविन लुइस का नाम अभी कुछ अरसा तो कतई नहीं भूलने वाला.
इंडिया के खिलाफ़ हुए इस मैच में वेस्टइंडीज जीत गया था. एविन लुइस ने अकेल दम पर ये मैच जिताया वेस्टइंडीज को. 190 रन के टार्गेट का मज़ाक बनाकर रख दिया. सिर्फ 18.3 ओवर्स में हासिल कर लिया. 62 गेंदों में 125 रन ठोक दिए.
जब वेस्टइंडीज बैटिंग करने उतरी, तो हर भारतीय समर्थक को सबसे ज़्यादा खौफ़ क्रिस गेल का रहा होगा. आईपीएल के सदके सबको पता है कि गेल सुनामी से भी ऊपर की चीज़ है. लेकिन गेल की ज़रूरत ही नहीं पड़ी. एविन लुइस नाम का तूफ़ान आया था उस रात. गेल और उसके बाद सैम्युअल्स, दूसरे छोर पर खड़े बस देखते रहे. लुइस आसानी से मैच निकाल ले गए.

Photo: WICB
82 रन की जो ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी, उसमें गेल के सिर्फ 18 रन थे. लुइस ने 30 गेंदों में 61 मारे थे उस वक़्त तक. गेल के आउट होने बाद भी लुइस कतई नहीं रुके. मैच जिता कर ही पवेलियन लौटे. 62 बॉल में 125 रन बना डाले. 12 छक्के, और 6 चौके. कहर ही ढा दिया. हालांकि उनके दो कैच भी छूटे. एक स्टंपिंग चांस भी मिस हो गया.
लुइस की हिटिंग का सबसे ज़्यादा खामियाज़ा जडेजा और अश्विन ने भुगता. जडेजा को 5 छक्के पड़े, अश्विन को 4. ऐसी भयंकर हिटिंग के बाद मैच तो हारना ही था.

27 दिसंबर 1991 को पैदा हुए एविन लुइस ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 19 वन डे और 13 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेले हैं. वन डे में एक शतक भी जमा चुके हैं. ट्वेंटी-ट्वेंटी में दो. दोनों ही इंडिया के खिलाफ.
बहरहाल, पहले नहीं ख़रीदा था, तो अब खरीद लेंगे. इस परफॉरमेंस के बाद तो लोग उन्हें लपकने को तैयार बैठे होंगे. इस बात की पूरी-पूरी संभावना है कि पिछली बार 50 लाख में न बिक सका ये खिलाड़ी, अगली बार कई गुना कीमत वसूल ले जाएगा.
एविन लुइस को बेस्ट ऑफ़ लक!
ये भी पढ़ें:
इंडिया के खिलाफ़ हुए इस मैच में वेस्टइंडीज जीत गया था. एविन लुइस ने अकेल दम पर ये मैच जिताया वेस्टइंडीज को. 190 रन के टार्गेट का मज़ाक बनाकर रख दिया. सिर्फ 18.3 ओवर्स में हासिल कर लिया. 62 गेंदों में 125 रन ठोक दिए.
मैच का हाल
वेस्टइंडीज ने टॉस जीता. इंडिया से बोली बैटिंग कर लो पहले, हम बाद में देखेंगे. इंडिया ने शानदार शुरुआत की. कोहली ओपनिंग के लिए आए थे. उन्होंने और शिखर धवन ने मिलकर 5.2 ओवर में 64 रन बना डाले. लेकिन इसके बाद ब्रेक लग गया. धवन और कोहली तीन गेंदों के अंदर आउट हो गए. दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत उस स्पीड को बरकरार नहीं रख सके. नतीजा ये हुआ कि एक तेज़ शुरुआत के बावजूद सिर्फ 190 रन बन पाए.जब वेस्टइंडीज बैटिंग करने उतरी, तो हर भारतीय समर्थक को सबसे ज़्यादा खौफ़ क्रिस गेल का रहा होगा. आईपीएल के सदके सबको पता है कि गेल सुनामी से भी ऊपर की चीज़ है. लेकिन गेल की ज़रूरत ही नहीं पड़ी. एविन लुइस नाम का तूफ़ान आया था उस रात. गेल और उसके बाद सैम्युअल्स, दूसरे छोर पर खड़े बस देखते रहे. लुइस आसानी से मैच निकाल ले गए.

Photo: WICB
82 रन की जो ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी, उसमें गेल के सिर्फ 18 रन थे. लुइस ने 30 गेंदों में 61 मारे थे उस वक़्त तक. गेल के आउट होने बाद भी लुइस कतई नहीं रुके. मैच जिता कर ही पवेलियन लौटे. 62 बॉल में 125 रन बना डाले. 12 छक्के, और 6 चौके. कहर ही ढा दिया. हालांकि उनके दो कैच भी छूटे. एक स्टंपिंग चांस भी मिस हो गया.
लुइस की हिटिंग का सबसे ज़्यादा खामियाज़ा जडेजा और अश्विन ने भुगता. जडेजा को 5 छक्के पड़े, अश्विन को 4. ऐसी भयंकर हिटिंग के बाद मैच तो हारना ही था.
कौन है एविन लुइस?
2016 में फ्लोरिडा, अमेरिका में इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच 4 टेस्ट और 2 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच हुए. पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में एक लड़के ने भारतीय बॉलिंग के बखिए उधेड़ दिए थे. 48 गेंदों में 100 रन मारे थे. ये उस लड़के का सिर्फ दूसरा मैच था. वो लड़का था एविन लुइस, जो हार्ड हिटिंग की कैरिबियन परंपरा को आगे ले जाने के लिए आया था. इस मैच में लुइस ने स्टुअर्ट बिन्नी के एक ओवर में 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ दिए थे. बस आख़िरी गेंद बच गई. वरना युवराज सिंह के साथ इनका नाम भी इतिहास में दर्ज हो जाता.
27 दिसंबर 1991 को पैदा हुए एविन लुइस ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 19 वन डे और 13 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेले हैं. वन डे में एक शतक भी जमा चुके हैं. ट्वेंटी-ट्वेंटी में दो. दोनों ही इंडिया के खिलाफ.
आईपीएल में किसी न पूछा
फ़रवरी 2017 में हुई आईपीएल की नीलामी में लुइस का भी नाम था. उनकी बेस प्राइस थी 50 लाख रुपए. लेकिन उन्हें किसी ने नहीं ख़रीदा. किसी भी टीम ने उनके ऊपर पैसे खर्च करने ज़रूरी नहीं समझे. लगता है इसी का गुस्सा कल उन्होंने टीम इंडिया पर उतारा है.बहरहाल, पहले नहीं ख़रीदा था, तो अब खरीद लेंगे. इस परफॉरमेंस के बाद तो लोग उन्हें लपकने को तैयार बैठे होंगे. इस बात की पूरी-पूरी संभावना है कि पिछली बार 50 लाख में न बिक सका ये खिलाड़ी, अगली बार कई गुना कीमत वसूल ले जाएगा.
एविन लुइस को बेस्ट ऑफ़ लक!
ये भी पढ़ें:
वो बॉलर, जिसके फेंके एक ओवर ने भारतीय खिलाड़ियों के घरों पर पत्थर फिंकवाए
वो क्रिकेटर नहीं, तूफ़ान था. आता था, तबाही मचाता था, चला जाता था
पलटकर पूछे गए एक सवाल से मैं सबसे ज्यादा सम्मान इस क्रिकेटर का करने लगा हूं
जब हार के बावजूद भारतीय जनता पाकिस्तानी टीम के लिए खड़े होकर तालियां बजा रही थीं
पाकिस्तान के खिलाफ़ फाइनल में लगाए सिर्फ एक चौके ने इस खिलाड़ी को अमर कर दिया

