The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Euro cup 2024 final dani olmo emerges as hero for Spain beat england

EURO 2024: एक प्लेयर ने बचा लिए 27 करोड़ रुपये, स्पेन-इंग्लैंड मैच की ये कहानी मिस तो नहीं कर गए!

Euro Cup 2024 के फाइनल में Dani Olmo ने आखिरी मिनटों में कमाल का खेल दिखाते हुए Spain को चैंपियन बना दिया. साथ ही टीम के लिए करीब 27 करोड़ रुपये बचा लिए.

Advertisement
pic
15 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 10:10 AM IST)
Euro cup 2024 final dani olmo emerges as hero for Spain beat england
Spain के लिए Dani Olmo ने कमाल कर दिया. (फोटो: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के फाइनल में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का मैच सेविंग कैच तो आप नहीं ही भूले होंगे. अपनी बैटिंग के लिए मशहूर इंडियन सुपरस्टार प्लेयर ने कमाल की फील्डिंग करते हुए भारत को चैंपियन बना दिया था. ठीक वैसे ही आपको FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना के गोलकीपर इमिलियानो मार्टिनेज (Emiliano Martinez) का वो कमाल का सेव याद ही होगा, जिसने लियोनल मेसी (Lionel Messi) की अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. ठीक ऐसा ही कुछ किया है स्पेन और इंग्लैंड के बीच हुए यूरो कप 2024 (Euro Cup 2024) के फाइनल में स्पेन के प्लेयर ने. नाम है डैनी ओल्मो (Dani olmo). जिन्होंने आखिरी मिनटों में कमाल का खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को मैच में वापसी से रोक दिया और स्पेन को चैंपियन बना दिया.

दरअसल, भारतीय समायनुसार 15 जुलाई को तड़के हुए यूरो कप 2024 के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया. स्पेन के लिए निको विलियम्स और मिकेल ओयारज़बाल ने गोल दागे. जबकि इंग्लैंड के लिए कोल पामर ने गोल दागा. लेकिन स्पेन के लिए इस मैच में सबसे बड़े हीरो बनकर उभर टूर्नामेंट के जॉइंट टॉप स्कोरर रहे डैनी ओल्मो. इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे ओल्मो ने इस मैच में अटैक के साथ डिफेंस में भी कमाल का खेल दिखाया.

Dani Olmo का मैच सेविंग डिफेंस

दरअसल मैच के 47वें मिनट में निको विलियम्स ने गोल कर स्पेन को मैच में आगे कर दिया. जबकि इंग्लैंड के लिए सब्स्टीट्यूट कोल पामर ने 73वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. हालांकि, मिकेल ओयारज़बाल ने 86वें मिनट में गोल कर स्पेन को मैच में 2-1 से आगे कर दिया. स्पेन की जीत यहां से तय ही लग रही थी, लेकिन इंग्लैंड ने हमले तेज कर दिए.

मैच के 90वें मिनट में इंग्लैंड को कॉर्नर मिला. इंग्लैंड के डेक्लन राइस ने हेडर मारा. इसे स्पेनिश गोलकीपर उनई सिमन ने सेव किया. हालांकि, गेंद बॉक्स में ही मौजूद इंग्लैंड के मार्क गेई के पास चली गई, जिसपर उन्होंने क्लीन हेडर मारा. गेंद गोलकीपर सिमोन की पहुंच से काफी दूर थी तो इंग्लैंड के प्लेयर्स के साथ दुनियाभर के फैन्स को भी लगा कि गेंद गोल पोस्ट के अंदर चली जाएगी. लेकिन गोल लाइन के पास खड़े ओल्मो ने कमाल का प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाते हुए बॉल को सेव कर लिया. और इसके साथ ही उन्होंने मैच के आखिरी मिनट्स में इंग्लैंड की वापसी की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया.

ये भी पढ़ें: EURO 2024 जीतने वाली स्पेन को जितने पैसे मिले, उतने में कितने T20 World Cup आ जाएंगे?

एक हेडर से बचाए करीब 27 करोड़

ओल्मो के इस हेडर ने ना सिर्फ स्पेन को चैंपियन बना दिया बल्कि उन्होंने स्पेन के लिए मोटी प्राइज मनी भी बचा ली. दरअसल, फाइनल जीतने वाली स्पेनिश टीम को आठ मिलियन यूरो यानी भारतीय रुपयों में 72,73,46,633 (साढ़े बहत्तर करोड़) से ज्यादा मिले. जबकि फ़ाइनल में हारने वाली इंग्लिश टीम को पांच मिलियन यूरो यानी 45,46,33,405 (लगभग साढ़े पैंतालीस करोड़) रुपये मिले. ओल्मो ने टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा तीन गोल मारे. उनके साथ पांच और प्लेयर्स ने टूर्नामेंट के दौरान तीन गोल मारे. ऐसे में छह प्लेयर्स को गोल्डन बूट का अवॉर्ड मिला.

वीडियो: जिम्बाब्वे के खिलाफ 98 मीटर लंबा छक्का मारकर शुभमन गिल ने कौन सा 'बवाली' इशारा कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()