93 गेंदों में 122 रन, 109 गेंदों में 125 रन, 70 गेंदों में 162 रन और 22 गेंदोंमें 66 रन. इस आक्रामक स्कोरकोर्ड को देखर ही आपको अंदाज़ लग गया होगा कि किसीक्रिकेट मैच में रन्स की बाढ़ आई है. सकोरकोर्ड देखकर ये भी लग सकता है कि ये स्कोरकिसी क्लब क्रिकेट, लीग क्रिकेट का हो सकता है. क्योंकि वनडे क्रिकेट में इतना बड़ास्कोर तो हमने नहीं देखा. लेकिन नहीं ऐसा नहीं है. ये ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी हुई हैऐम्सटलवीन में. इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में.इंग्लैंड की टीम तीन मैच की वनडे सीरीज़ के लिए नीदरलैंड्स पहुंची हुई है. वहांपहुंचते ही पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इंग्लैंड नेपहले वनडे मैच में पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 498 रन लगाए. जो कि वनडे क्रिकेटके 51 साल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ास्कोर 481 रन था. जो कि इंग्लैंड ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ साल 2018 में बनायाथा. अब इंग्लैंड ने वाइट बॉल क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है.England Create the history and set the target 🎯 of 499And set the history of highest One innings score in Odi cricket,🔥🔥🔥#ENGvsNEDpic.twitter.com/FfzjZU1RHs— KAPIL DEV TAMRAKAR (@kapildevtmkr) June 17, 2022मुकाबले में कैसे बना WORLD RECORD:इस मुकाबले में नीदरलैंड्स के कप्तान पीटर सेलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी काफैसला लिया. लेकिन ये फैसला पूरी तरह से गलत ही गलत नज़र आया. इंग्लैंड ने शुरुआतमें जेसन रॉय का विकेट ज़रूर खोया. लेकिन इसके बाद इंग्लिश बल्लेबाज़ों नेनीदरलैंड्स को सांस लेने का कोई मौका नहीं दिया.दूसरे विकेट के लिए डेविड मलान के साथ मिलकर फिलिप सॉल्ट ने 222 रन जोड़ दिए. दोनोंबल्लेबाज़ों ने इस पार्टनरशिप में 170 गेंदों का सामना किया. इस पार्टनरशिप मेंसॉल्ट ने अपना पहला वनडे शतक भी लगाया. इस पार्टनरशिप में सॉल्ट ने 122 रन, वहींमलान ने 86 रन बनाए. इसके बाद सॉल्ट वेन बीक की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे.इस पार्टनरशिप के टूटने का रत्ती भर भी असर इंग्लिश बैटिंग पर नहीं दिखा. 223 केस्कोर पर दूसरा विकेट खोने के बाद जोस बटलर क्रीज़ पर आए और मलान के साथ महज़ 90गेंदों में 184 रन की पार्टनरशिप कर डाली. इस पार्टनरशिप ने टीम को 400 रन के पारपहुंचाया, मलान और बटलर दोनों के शतक भी दिखे.मलान 109 गेंदों में 125 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और नौचौके लगाए. 407 के स्कोर पर मलान के विकेट के बाद कप्तान ऑएन मॉर्गन का बल्ला नहींचला और वो पहली गेंद पर ही LBW हो गए. लेकिन उनके विकेट के बाद भी बटलर नहीं रुके.मॉर्गन के विकेट के बाद मैदान पर आए लियम लिविंगस्टन ने बटलर का साथ दिया और दोनोंने मिलकर पांचवें विकेट के लिए महज़ 32 गेंदों में 92 रन जोड़ दिए.बटलर आखिर तक नॉट-आउट रहते हुए लौटे और महज़ 70 गेंदों में 162 रन बना गए. उनकीपारी में कुल 14 छक्के और सात चौके आए. दूसरी तरफ लिविंगस्टन ने भी रनों का अंबारलगा दिया. लियम ने 22 गेंदों में छह चौके, छह छक्कों के साथ 66 रन बनाए.इन दोनों की पार्टनरशिप की मदद से इंग्लैंड बोर्ड पर 498 रन लगाने में कामयाब रहा.जो कि वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है.