The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • England test team boost after ben stokes return for durham County Championship 2026

बेन स्टोक्स का धुआंधार कमबैक, इंग्लैंड की टेस्ट टीम को मिला बड़ा बूस्टर

बेन स्टोक्स वॉरसेस्टरशायर की पारी की चौथा ओवर डालने आए. यह स्टोक्स का इस पारी में दूसरा ओवर था. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने वॉरसेस्टरशायर के ओपनर डेनियल लैटगन को आउट कर दिया. उन्होंने यह विकेट सिर्फ आठवीं गेंद पर लिया.

Advertisement
pic
8 मई 2026 (पब्लिश्ड: 10:41 PM IST)
Ben Stokes return, Ben Stokes bowling return, England Test team, Ben Stokes Durham comeback, England cricket news,
बेन स्टोक्स ने करीब 4 महीने बाद क्रिकेट में वापसी की. (सांकेतिक फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने लंबे समय बाद, 8 मई को कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी की. इंग्लिश काउंटी में वह अपनी टीम डरहम की तरफ से वॉरसेस्टरशर (Worcestershire) के खिलाफ उतरे. इस मुकाबले में उन्होंने 8 गेंदों में अपनी काबिलियत दिखा दी. उनकी बॉलिंग एबीलिटी को देख इंग्लैंड की टेस्ट टीम को बूस्टर मिला. इंग्लिश टीम अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. दोनों देशों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज पहला मुकाबला 4 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा.

4 महीने बाद स्टोक्स की वापसी

कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में बेन स्टोक्स की वापसी करीब 4 महीने बाद हुई है. उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला जनवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में खेला था. सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट में वह चोटिल हो गए. उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई थी. चोट की वजह से उन्हें ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा और दूसरी इनिंग्स में वह बॉलिंग नहीं कर पाए.

इसके बाद, फरवरी में नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें फिर चोट लगी. उन्हें यह चोट डरहम एकेडमी के एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान लगी. स्टोक्स नेट्स के करीब खड़े थे. इस दौरान उनके चेहरे पर बैटर के बल्ले से निकली तेज गेंद जा लगी. उनके गाल की हड्डी टूट गई. चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी. यह वजह थी  कि वह डोमेस्टिक क्रिकेट में शुरुआती मुकाबलों से दूर रहे.

ये भी पढ़ें: ‘गंभीर की कोचिंग से प्लेयर्स खुश नहीं’, पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप

8 गेंदों में लिया विकेट

बेन स्टोक्स वॉरसेस्टरशर की पारी की चौथा ओवर डालने आए. यह स्टोक्स का इस पारी में दूसरा ओवर था.  ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने वॉरसेस्टरशर के ओपनर डेनियल लैटगन (Daniel Lategan) को आउट कर दिया. उन्होंने यह विकेट सिर्फ 8वीं गेंद पर लिया. इस मैच में उन्होंने पहले स्पैल में शानदार बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया.

इंग्लैंड के लिए खुशखबरी

बेन स्टोक्स को नई गेंद से बॉलिंग करना इंग्लैंड की टेस्ट टीम के लिए अच्छी खबर है. इससे टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम के बॉलिंग में और धार आएगी. एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड की गेंदबाजी पर सवाल उठे थे. इस सीजन इंग्लैंड अपने घर में 5 टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा. इस दौरान इंग्लिश टीम 3 टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2 टेस्ट पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगी. 

वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

Advertisement

Advertisement

()