The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • England Cricket Board Offers To Play Host To India-Pak Test Matche series

इंग्लैंड में खेली जाएगी 15 साल बाद इंडिया-पाक टेस्ट सीरीज़?

ECB ने दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज कराने का ऑफर दिया है.

Advertisement
ECB offers to host India vs Pakistan bilateral test series
इंडिया और पाकिस्तान (फाइल फोटो)
pic
पुनीत त्रिपाठी
27 सितंबर 2022 (Updated: 27 सितंबर 2022, 11:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज़ होस्ट करने का ऑफर दिया है. 15 साल में इंडिया और पाकिस्तान ने एक भी द्विपक्षीय सीरीज़ नही खेली है. हालांकि, दोनों टीम्स लगातार ICC टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के आमने सामने आती रही हैं. द टेलीग्राफ, में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के डेप्युटी चेयरमैन मार्टिन डार्लो ने फिलहाल इंग्लैंड-पाक के बीच चल रही T20 सीरीज़ के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की. इसी बातचीत के दौरान डार्लो ने इंग्लैंड के स्टेडियम में तीन मैच की इंडिया-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ होस्ट करने का प्रस्ताव दिया.

इंडिया और पाकिस्तान हाल ही में हुए एशिया कप में आमने सामने थे. इंडिया ने एक मैच जीता, और दूसरा मैच पाकिस्तान के पाले में गया. दोनो टीम्स जब भी आमने सामने होती हैं, फ़ैन्स में अलग ही रोमांच रहता है. BCCI के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए बताया,

ECB ने PCB से एक इंडो-पाक सीरीज़ के बार में बात की, जो अजीब है. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ का निर्णय BCCI नहीं, भारत सरकार लेगी. फिलहाल, हमारा निर्णय वही है. हम पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ मल्टी-टीम इवेंट्स में खेलेंगे.

आखिरी टेस्ट 2007 में हुआ था

इंडिया और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार वाइट बॉल सीरीज़ 2012 में इंडिया में हुई थी. टेस्ट की बात करें तो दोनों टीम्स ने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट 2007 में खेला था. राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच उसके बाद से टेस्ट क्रिकेट की द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. पाकिस्तान के खिलाड़ियों को IPL में खेलने से भी रोक दिया गया.

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि आखिर ECB ने ये ऑफर क्यों दिया? ECB का मानना है कि ये मैच UK में बहुत भीड़ लेकर आएंगे. इन मैच से ढेर सारा रेवेन्यू भी जेनरेट होता है.

इस रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिलहाल इस तरह की सीरीज के पक्ष में नहीं है. इधर टेरर अटैक्स की वजह से लंबे समय तक कोई भी देश पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रहा था. पाकिस्तान इस दौर में अपने होम गेम्स यूएई में खेल रहा था. हाल ही में टीम्स ने फिर से पाकिस्तान का दौरा करना शुरू किया है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल सात T20 मैच खेलने पाकिस्तान आई हुई है.

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फिलहाल ये सीरीज़ 2-2 की बराबरी पर है. इंडिया और पाकिस्तान की बात करें तो T20 वर्ल्ड कप में दोनो टीम्स का मुकाबला 23 अक्टूबर को होना है.

महेंद्र सिंह धोनी ने बताया इंजमाम-उल-हक़ी के साथ दौड़ते तो क्या करते

Advertisement

Advertisement

()