The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ENG vs SA: England analyst sends coded information to captain Eoin Morgan during 3rd T20I against South Africa

मैच के बीच इंग्लैंड ड्रेसिंग रूम से ऑएन मॉर्गन को कोड्स के जरिए मिल रहे थे निर्देश?

इस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा है?

Advertisement
Img The Lallantop
इंग्लैंड के कप्तान ऑएन मॉर्गन. फोटो: ICC/Twitter
pic
विपिन
3 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 2 दिसंबर 2020, 02:54 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज़ क्लीनस्वीप कर ली है. डेविन मलान और जोस बटलर की 167 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप के साथ इंग्लैंड ने 192 रन का टार्गेट चेज़ कर लिया. इस मैच में जीत-हार के अलावा एक विवादित चीज़ भी हुई. मैच के दौरान इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम से एक कार्ड के जरिए कुछ सिग्नल्स का आदान प्रदान हुआ. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के कप्तान ऑएन मार्गन और उनकी टीम के एनालिस्ट नैथन लीमन के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए. मैच के दौरान जिस वक्त इंग्लिश टीम फील्डिंग कर रही थी. उसी दौरान इंग्लैंड टीम के एनालिस्ट नैथन ड्रेसिंग रूम की बालकनी से कुछ नंबर्स और शब्दों को कार्ड पर लिखकर मैदान की तरफ लहराते दिखे. मैच के बाद  जब जोस बटलर ने पत्रकारों से बात की तब भी उनसे इस प्लेकार्ड को लेकर सवाल पूछा गया. बटलर ने इसका जवाब मज़ाकिया अंदाज़ में दिया. उन्होंने कहा कि कार्ड पर लॉटरी नंबर दिखाया जा रहा था.
Embed
बटलर ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,
Embed
इस बातचीत में बाद में बटलर ने कहा,
Embed
ड्रेसिंग रूम से हुए इस इशारे पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का भी बयान आया. उन्होंने कहा,
Embed
इंग्लैंड के एनालिस्ट लीमन का ये पहला वाक्या नहीं है. जब उन्होंने ड्रेसिंग रूम से निर्देश पास करने की कोशिश की है. इसी साल पाकिस्तान सुपर लीग में भी वो कुछ ऐसा ही कर चुके हैं. मुल्तान सुल्तान्स टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा लीमन ने पीएसएल में भी टीम के कप्तान शान मसूद को ऐसे ही ड्रेसिंग रूम से निर्देश दिए थे. इस मामले में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड ने कहा है कि इस मामले में उनकी टीम को मैच रेफरी से क्लीनचिट मिल चुकी है. वुड ने कहा,
Embed
इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम से पास किया गया ये निर्देश नियम के साथ है या खिलाफ. इस पर आखिरी फैसला तो आईसीसी ही लेगा. फिलहाल ICC की तरफ से इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है.

Advertisement

Advertisement

()