बैजबॉल बना काल? न्यूज़ीलैंड ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 1 रन से हराकर रचा इतिहास
इंडिया और इंग्लैंड के क्लब में शामिल हुई कीवी टीम.

न्यूज़ीलैंड ने बेहद रोमांचक टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक रन से हरा दिया है. वेलिंगटन में खेले गए सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने 258 रन का टारगेट रखा. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 257 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही कीवी टीम ने दो मैच की सीरीज़ में 1-1 से बराबरी कर ली.
इस जीत के बाद न्यूज़ीलैंड फॉलोऑन खेलने के बाद भी मैच को अपने नाम करने वाली तीसरी टीम बन गई. इससे पहले भारत ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा किया था. जबकि इंग्लैंड ने साल 1894 में सिडनी टेस्ट और 1981 में लीड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ़ॉलोऑन के बाद जीत हासिल की थी.
# वैग्नर बने हीरोमैच की बात करें तो पांचवें और आखिरी दिन इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 48 रन से आगे खेलना शुरू किया. साउदी ने रॉबिन्सन को ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट करा, अपनी टीम को शुरुआत में ही दूसरी सफलता दिला दी. इसके बाद बेन डकेट को 33 रन बनाकर मैट हेनरी ने चलता किया. वहीं ऑली पोप 14 रन बनाकर नील वैग्नर की गेंद पर आउट हुए. जबकि हैरी ब्रूक बिना खाता खोले रन आउट हो गए.
जिसके बाद बेन स्टोक्स और जो रूट ने मिलकर छठे विकेट के लिए 121 रनों की पार्टनरशिप की. रूट 95 और स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद बेन फ़ोक्स 35 रन की पारी खेल टीम को जीत के करीब ले गए. लेकिन उनके आउट होते ही न्यूज़ीलैंड ने मैच में वापसी कर ली. नील वैग्नर ने जेम्स एंडरसन को आउट कर न्यूज़ीलैंड को एक रन से जीत दिला दी. दूसरी पारी में न्यूज़ीलैंड के लिए साउदी ने तीन और वैग्नर ने चार विकेट लिए.
# न्यूज़ीलैंड ने खेला फॉलोऑनइससे पहले फॉलोऑन खेलने वाली न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में अच्छी वापसी की. कीवी टीम ने दूसरी पारी में 483 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 258 रन का लक्ष्य रखा. विलियमसन के अलावा टॉम ब्लंडेल 90 और टॉम लेथम 83 रन बनाकर आउट हुए. जबकि डेवन कॉन्वे ने 61 और डैरेल मिशेल ने 54 रन की पारी खेली. दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने पांच विकेट हासिल किए.
इंग्लैंड ने पहली पारी में हैरी ब्रूक और जो रूट के शानदार शतकों की मदद से आठ विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए थे. जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 209 रन पर सिमट गई थी. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने सबसे अधिक, चार विकेट लिए थे. वहीं जेम्स एंडरसन और जैक लीच को तीन-तीन विकेट मिले थे. जिसके बाद मेजबानों को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

.webp?width=60)

