The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Emilio Gay Durham player maintains England claim with ton at Lords

4 मैचों में 3 शतक, इंग्लैंड के इस प्लेयर को वेस्टइंडीज अपनी टीम में लेना चाहती थी

एमिलियो को वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में शामिल करने के लिए संपर्क किया था. गे का जन्म बेडफोर्ड में हुआ और उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर में क्रिकेट करियर शुरू किया. उनके पिता का परिवार ग्रेनाडा से ब्रिटेन आया था, इसलिए वो वेस्टइंडीज की टीम से खेलने के लिए एलिजिबल हैं.

Advertisement
pic
7 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:02 PM IST)
Emilio Gay Durham player maintains England claim with ton at Lords
एमिलियो ने अब तक 4 मैचों में 3 शतक लगा दिए हैं. (फोटो- Instagram)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 मेें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की तारीफ हर जगह हो रही है. पर क्रिकेट टैलेंट सिर्फ भारत से नहीं निकल रहा है. इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप में भी एक टैलेंटेड प्लेयर सामने आया है. डिवीजन टू के मैच में डरहम की टीम ने लॉर्ड्स मैदान पर मिडलसेक्स के खिलाफ अच्छी बढ़त बना ली है. तीसरे दिन एमिलियो गे (Emilio Gay) ने शानदार शतक जड़कर इंग्लैंड सेलेक्शन के लिए जोरदार दावा पेश किया. गे और डेविड बेडिंघम की जोड़ी ने रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप की और डरहम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

मिडलसेक्स की पहली पारी 430 रनों पर सिमट गई. जिसमें रयान हिगिंस ने 131 रन बनाए. डरहम ने 8 विकेट पर 530 रन बना लिए हैं और 100 रनों की लीड ले ली है. एमिलियो गे अपनी बैटिंग से सभी को ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

लॉर्ड्स पर पहला शतक

26 साल के लेफ्ट-हैंडर ओपनर एमिलियो गे ने 129 रनों की सुंदर पारी खेली. ये उनका लॉर्ड्स पर पहला शतक और फर्स्ट-क्लास करियर का 13वां शतक है. इस सीजन में उन्होंने अब तक 473 रन बना लिए हैं. औसत 94.6 का है. पिछले दिन गे ने अटैकिंग बैटिंग की थी और मात्र 50 गेंदों में फिफ्टी पूरा की. तीसरे दिन वो पेशेंस और कंट्रोल के साथ खेले.

बेन मैकिनी (58) के आउट होने के बाद उन्होंने बेडिंघम के साथ अच्छी पार्टनरशिप निभाई. 90 के स्कोर पर वो थोड़ा स्ट्रगल किए, लेकिन घबराए नहीं. आखिरकार थर्ड मैन की तरफ स्टीयर शॉट से शतक पूरा किया.

मैकुलम के लिए साफ संदेश

गे की ये पारी इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के लिए साफ संदेश है. जैक क्रॉली का फॉर्म खराब चल रहा है, ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ओपनिंग स्लॉट खाली नजर आ रहा है. गे ने दिखाया कि वो अटैकिंग (बैजबॉल स्टाइल) और कंट्रोल, दोनों तरह से बैटिंग करते सकते हैं.

दूसरी तरफ डेविड बेडिंघम ने 147 रन बनाए. उनकी पारी ज्यादा पावर वाली थी. उन्होंने जाफर गोहर को लगातार छक्के और चौके जड़े. उनका शतक 131 गेंदों में आया. गे और बेडिंघम की तीसरे विकेट की पार्टनरशिप ने डरहम का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. ये लगातार दूसरा हफ्ता है जब दोनों ने रिकॉर्ड बनाया.

डिवीजन 1 में 954 रन बनाए

एमिलियो ने अब तक 4 मैचों में 3 शतक लगा दिए हैं. डरहम के इस बैटर ने केंट के खिलाफ पहला शतक लगाया था. उन्होंने चेस्टर ले स्ट्रीट में 128 रनों की पारी खेली. ग्लूस्टरशर के खिलाफ फेल रहने के बाद एमिलियो ने लैंकशर के खिलाफ 159 रनों की पारी खेली. ये पारी भी उन्होंने चेस्टर ले स्ट्रीट में खेली. इसके बाद मिडिल सेक्स के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 129 रन बनाए.

उन्होंने 2025 में डिवीजन 1 में 45.42 की औसत से 954 रन बनाए, जिसमें चार शतक भी शामिल थे. ये उनका डरहम के साथ पहला सीजन था. गे इंग्लैंड लायंस की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर भी गए थे. उस दौरे पर तीन मैचों में उन्होंने दो पचासे लगाए थे.

डरहम की टीम इस सीजन बढ़िया प्रदर्शन कर रही है, और पॉइंट्स टेबल में भी मजबूत स्थिति में है. एमिलियो गे ने अपनी बैटिंग में पेशेंस और अटैक का बेहतरीन कॉकटेल दिखाया. उनकी पारी न सिर्फ डरहम के लिए बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है. मैच अभी बाकी है, लेकिन डरहम की पहली पारी की बढ़त उन्हें मजबूत मुकाम पर ले गई है. काउंटी क्रिकेट में ऐसे प्रदर्शन ही बड़े खिलाड़ी बनाते हैं.

वेस्टइंडीज उन्हें शामिल करना चाहती थी

लगातार परफॉर्म कर रहे एमिलियो को वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में शामिल करने के लिए संपर्क भी किया. गे का जन्म बेडफोर्ड में हुआ और उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर में क्रिकेट करियर शुरू किया. उनके पिता का परिवार ग्रेनाडा से ब्रिटेन आया था, इसलिए वो वेस्टइंडीज की टीम से खेलने के लिए एलिजिबल हैं.

उन्होंने टॉक स्पोर्ट से कहा,

“मुझे ठीक-ठीक याद नहीं कब बात हुई थी. शायद लायंस टीम से पहले, सर्दियों में. करीब आठ-दस महीने पहले. वेस्टइंडीज बोर्ड के किसी व्यक्ति ने संपर्क किया और टेस्ट क्रिकेट खेलने का न्योता दिया. पर मैं इंग्लैंड के लिए खेलना चाहता था.”

पर एमिलियो का क्रिकेट शेप करने में वेस्टइंडीज की टीम का भी बड़ा रोल है. वो बताते हैं,

“सच कहूं तो बचपन में मुझे क्रिकेट से जोड़ने में वेस्टइंडीज की टीम का सबसे बड़ा रोल था. मैं 2007 में परिवार के साथ ग्रेनाडा गया था. वहां वर्ल्ड कप देखा. ड्वेन ब्रावो ने मेरी शर्ट पर साइन किए. उसी समय मुझे क्रिकेट से बहुत प्यार हो गया."

एमिलियो गे बताते हैं कि उनके दादा-दादी और पूरा परिवार क्रिकेट का बहुत शौकीन था. वो सब उन्हें 80 के दशक की वेस्टइंडीज टीम की कहानियां सुनाते थे. जिसके बाद बड़े होते-होते उन्होंने जो रूट जैसे खिलाड़ियों को भी फॉलो करना शुरू कर दिया.

वीडियो: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को दिग्गज क्रिकेटर ने क्या चेतावनी दे दी?

Advertisement

Advertisement

()