'तुम्हारी झुर्रियों में दफ़न हैं सैकड़ों कथाएं'
'एक कविता रोज' में आज पढ़िए नीलाभ की कविता 'पत्थर'.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कल नीलाभ अश्क़ 80 की उम्र में चले गए. फ़ेसबुक पर उर्दू क्लास चलाते थे. और इसीलिए उनके जाने से हिंदी और उर्दू वाले, दोनों दुखी हैं. अपनी निजी ज़िंदगी पर सार्वजनिक तौर पर बात करते थे, लिखते थे. ये बड़ी हिम्मत का काम है. ऐसा करके वो शायद भविष्य की किसी संस्कृति का पौधा लगा रहे थे. आज पढ़िए इन्हीं की कविता 'पत्थर'
अगर आप भी कविता/कहानी लिखते हैं, और चाहते हैं हम उसे छापें, तो अपनी कविता/कहानी टाइप करिए, और फटाफट भेज दीजिए lallantopmail@gmail.com पर. हमें पसंद आई, तो छापेंगे. और हां, और कविताएं पढ़ने के लिए नीचे बने ‘एक कविता रोज़’ टैग पर क्लिक करिए.
-पत्थर-
तुम अपने साथ लिए फिरते हो हज़ारों वर्षों का इतिहास तुम्हारी झुर्रियों में दफ़न हैं सैकड़ों कथाएँ लेकिन इन दिनों मेरी मेज़ पर अपनी लम्बी यात्रा के बीच कुछ समय के लिए विश्राम करते हुए तुम कितने शान्त लगते हो कभी-कभी मुझे महसूस होता है तुम्हें हल्के से टकोरूं तो तुमसे संगीत का एक सोता फूट निकलेगा