साहित्य के लिए इस बार का नोबेल जीतने वाले बॉब डिलन का सबसे सुना गया गीत रहा है'ब्लोइंन इन द विंड'. यानी हवा में बहना. बीसवीं सदी का एक तिहाई हिस्सा इस दुनियाने लड़ते हुए बिताया है. ज़मीन और सत्ता के लिए देश एक-दूसरे को काटने दौड़ रहे थे.माएं अपने बेटे खो रही थीं, पत्नियां अपने पति, बच्चे अपने पिता. लाखों, करोड़ों लोगबेघर हो जाते हैं. दुनिया भर का इतिहास असल में युद्ध का इतिहास ही तो है. आज केदिन भी हम यही सोचते हैं कि हमारे पड़ोसी पाकिस्तान से कब युद्ध हो जाए, कोई ठिकानानहीं. इससे पहले हमारे जीवन में सुकून आ सके, हमें कितने युद्ध लड़ने होंगे? जवाब,मेरे दोस्त, हवाओं में बह रहा है. ये जवाब बहती हवा सा आसान है, या बहती हवा साकठिन, ये आप तय करें.पढ़िए बॉब डिलन का गीत, ट्रांसलेशन में. जिसे इन्होंने 1962 में लिखा. और खुद हीगाकर अगले साल एक एल्बम में रिलीज किया.एक इंसान को कितनी राहों पर चलना होगा इससे पहले कि वो इंसान कहला सके? एक परिंदेको कितने समंदर पार करने होंगे इससे पहले कि वो जमीं पर सुस्ता सके कितनी बार तोपके गोले छोड़े जाएं जिसके बाद उन्हें हमेशा के लिए रोका जा सके जवाब हवाओं में बहरहा है, दोस्त हवाओं में बह रहा है कितने साल पहाड़ को खड़ा रहना होगा इससे पहले किवो पानी में बह जाए? कितने साल लोगों को जिंदा रहना होगा जिसके बाद वो आखिर आजाद होसकें? कितनी बार एक आदमी को मुंह घुमाना होगा न देखने का ढोंग करते हुए? जवाब हवाओंमें बह रहा है, दोस्त हवाओं में बह रहा है कितनी बार इंसान को गर्दन उठानी होगीइससे पहले कि वो आसमान देख सके? एक आदमी के कितने कान होने चाहिए कि वो औरों काबिलखना सुन सके? कितने मौतें उसे यकीन दिलाएंगी कि होने वाली मौतें बहुत हैं जवाबहवाओं में बह रहा है, दोस्त हवाओं में बह रहा है ये है असल गीत: How many roadsmust a man walk down Before you call him a man? How many seas must a white dovesail Before she sleeps in the sand? Yes, how many times must the cannon ballsfly Before they're forever banned? The answer my friend is blowin' in the windThe answer is blowin' in the wind. Yes, how many years can a mountain existBefore it's washed to the sea? Yes, how many years can some people exist Beforethey're allowed to be free? Yes, how many times can a man turn his headPretending he just doesn't see? The answer my friend is blowin' in the wind Theanswer is blowin' in the wind. Yes, how many times must a man look up Before hecan see the sky? Yes, how many ears must one man have Before he can hear peoplecry? Yes, how many deaths will it take till he knows That too many people havedied? The answer my friend is blowin' in the wind The answer is blowin' in thewind. https://www.youtube.com/watch?v=vWwgrjjIMXA--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:प्रतिरोध की कविता का सबसे नया रूप है 'जमाला'