'अपना खाका लगता हूं, एक तमाशा लगता हूं'
एक कविता रोज में आज पढ़िए जॉन एलिया की ग़ज़ल.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आज पढ़िए जॉन एलिया की ग़ज़ल 'अपना खाका लगता हूं'.अपना खाका लगता हूंएक तमाशा लगता हूंआईनों को जंग लगाअब मैं कैसा लगता हूंअब मैं कोई शख्स नहींउसका साया लगता हूंसरे रिश्ते तिश्ना हैंक्या मैं दरिया लगता हूंउस से गले मिल कर खुद कोतनहा तनहा लगता हूंखुद को मैं सब आँखों मेंधुन्दला धुन्दला लगता हूंमैं हर लम्हा उस घर सेजाने वाला लगता हूंक्या हुए वो सब लोग के मैंसोना सोना लगता हूंमसलिहत इस में क्या मेरीटूटा फूटा लगता हूंक्या तुमको इस हाल में भीमैं दुनिया का लगता हूंकब का रोगी हूं वैसेशेहेर-ऐ-मसीहा लगता हूंमेरा तालू तर कर दोसचमुच पियासा लगता हूंमुझसे कमा लो कुछ पैसेजिंदा मुर्दा लगता हूंमैंने सहे हैं मक्र अपनेअब बेचारा लगता हूं ***

.webp?width=60)

