तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया खूब मेहनत करती दिखी. सीरीज के आखिरी टेस्ट के लिएतैयारी कर रही टीम नेट्स पर कोई कमी नहीं छोड़ने के मूड में दिखी. इसी बीच जबवॉन्डरर्स में टीम इंडिया सोमवार को नेट प्रैक्टिस कर रही थी, विराट कोहली को एकयुवा गेंदबाज बॉलिंग कर रहा था. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की तीन बैक टू बैकगेंदों पर कोहली बीट हुए. ऑफ स्टंप से थोड़ी बाहर और तीनों पर कोहली गच्चा खा गए.आखिरी गेंद के बाद कोहली चलकर इस बॉलर के पास आए और बोले 'वैल बॉल्ड'.ये बॉल हैं तो दो. मगर दिखते बिल्कुल एक जैसे हैं. क्योंकि दोनों जुड़वा भाई हैं.नाम हैं डूआन और मार्को जेनसेन. दोनों तेज गेंदबाज हैं और उम्र 17 साल की है. 1 मई2000 को 15 मिनट के अंतराल में पैदा हुए हैं. मार्को 15 मिनट बड़े हैं और डुआनछोटे. इन्हें टीम इंडिया की नेट प्रैक्टिस के लिए बुलाया गया है. खास बात ये किदोनों लेफ्ट आर्म पेसर हैं मगर बैटिंग दाएं हाथ से करते हैं.पिछली बार राहुल द्रविड़ से मिले थे मार्को जेनसेन.दोनों यहां की लोकल टीम के लिए खेलते हैं. कोहली के अलावा रोहित शर्मा, अजिंक्यारहाणे और दिनेश कार्तिक को भी खूब बॉलिंग की दोनों ने. इन दोनों को पिछले साल भीमनीष पांडे की कप्तानी में साउथ अफ्रीका आई इंडिया-ए टीम को भी नेट्स में बॉलिंगकरने का मौका मिला था. उस वक्त दोनों ने करुण नायर, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन औरअभिनव मुकुंद को बॉलिंग करवाई थी.उसी वक्त उनकी मुलाकात राहुल द्रविड़ से भी हुई थी. दोनों ने एक इंटरव्यू में कहाकि राहुल द्रविड़ से मिलकर उन्हें विनम्र होने की सीख मिली थी. वहीं इस बार कोहलीसे मिलकर खेल की इंटेंसिटी समझ आई. पिता कूज जेनसेन से दिन भर की छुट्टी लेकर दोनोंबेटों को टीम इंडिया के नेट्स में लाए थे और वो खुद रगबी प्लेयर रहे हैं. दोनों भाईसाउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलने का सपना रखते हैं धीरे धीरे साकार भी होता दिखरहा है. दोनों अंडर-19 टीम में शामिल होने के मजबूत दावेदार हैं.दोनों को देखकर मोर्ने मॉर्कल और एलबी मॉर्कल की झलक दिखती है.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:वो दिन जब पाकिस्तान के खिलाफ धोनी बावला हो गया थाजो करके धोनी हीरो बने, उसी ने पाक कैप्टन सरफ़राज़ की भद्द पिटवा दीआईपीएल का मौसम करीब आते ही सुरेश रैना के बल्ले में आग लग गई है!