The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Dinesh Karthik recalled his competition with Dhoni and says Dhoni mania was so big they had to pick him

'मुझे पहले चुना गया लेकिन…' धोनी मेनिया पर बोले दिनेश कार्तिक!

धोनी से कैसे पिछड़े कार्तिक?

Advertisement
MS Dhoni, Dinesh karthik, Team india
महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक (Getty)
pic
रविराज भारद्वाज
27 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2023, 04:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik). टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़. साल 2004 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले कार्तिक T20I वर्ल्ड कप 2022 तक टीम इंडिया के लिए खेलते नज़र आए. हालांकि करीब 19 साल के इंटरनेशनल करियर में कार्तिक कभी भी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. जिसकी सबसे बड़ी वजह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का इंडियन टीम में होना रहा.

कार्तिक ने सितंबर 2004 में अपना ODI डेब्यू किया था. जबकि दिग्गज भारतीय कप्तान धोनी ने भी इसी साल दिसंबर में इंटरनेशनल डेब्यू किया. अब धोनी का नाम लेते हुए कार्तिक ने अपने इंटरनेशनल करियर को लेकर बात की है. कार्तिक के मुताबिक इंडिया A के लिए खेलते हुए धोनी ने कमाल का खेल दिखाया, जिसके बाद लोगों के बीच धोनी मेनिया बन गया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक पॉडकास्ट में दिनेश कार्तिक ने कहा,

Image embed

कार्तिक ने आगे कहा कि धोनी को जो भी मौके मिले, उसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और इसी वजह से वो एक ब्रांड बन गए. कार्तिक ने कहा,

Image embed

# Dhoni और Karthik का करियर

दोनों खिलाड़ियों के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो दिग्गज इंडियन कैप्टन धोनी ने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 T20I मुकाबले खेले. इस दौरान टेस्ट में उनके नाम 4876 रन, वनडे में 10773 रन और T20I में 1617 रन रहे. उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. जबकि कार्तिक ने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 T20I मुकाबले खेले. टेस्ट में उनके नाम 1025, वनडे में 1752 और T20I में 686 रन हैं.

वीडियो: धोनी को लौटकर ये कला टीम इंडिया को सिखानी ही होगी!

Advertisement

Advertisement

()