The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Did you not watch my pull shot, Shreyas Iyer losses control after asked about short ball after Ind vs SL

श्रेयस अय्यर से शार्ट बॉल पर सवाल, भड़ककर जवाब दिया, 'मेरे पुल शॉट नहीं देखे क्या?'

Shreyas Iyer लगातार शार्ट बॉल से परेशान होते रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 82 रन की शानदारी पारी खेली. इस मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस रिपोर्टर पर भड़क गए.

Advertisement
pic
3 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2023, 09:48 PM IST)
Shreyas played an innings of 82 runs, answers reporter on short ball
श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस ने 82 रन ठोका, फिर रिपोर्टर को सुना दिया! (तस्वीर-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया ने इन दिनों गदर काट रखा है. गुरुवार, 2 नवंबर को हुए मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन्स से हराने के बाद रोहित शर्मा की टीम ने लगातार सातवां मैच जीत लिया है. टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर में इम्पॉर्टेन्ट रोल प्ले कर रहे श्रेयस अय्यर ने भी अपने आलोचकों को लपेटकर उनकी बोलती बंद कर दी है. श्रीलंका के खिलाफ़ अय्यर ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 56 गेंदों पर 82 रन्स बना दिए. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के जड़े. पारी में कई शानदार पुल शॉट्स भी देखने को मिले.

फिर बारी आई मैदान के बाहर जवाब देने की. भारत की जीत के बाद श्रेयस पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फरेंस में पहुंचे. यहां एक रिपोर्टर ने ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर श्रेयस भड़क गए. रिपोर्टर ने श्रेयस से पूछा कि काफ़ी समय से उन्हें शॉर्ट बॉल खेलने में तकलीफ़ होती है. ऐसे में वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ मैच की तैयारी कैसे कर रहें है? 

इस सवाल को सनते ही श्रेयस रिपोर्टर पर भड़क गए. उन्होनें रिपोर्टर से ही पूछ दिया,

शॉर्ट बॉल से मुझे तकलीफ़ होती है, इससे आपका क्या मतलब है? 

इस पर रिपोर्टर ने सफाई भी पेश करनी चाही. रिपोर्टर ने कहा कि उनका मतलब सिर्फ ये था, कि शॉर्ट बॉल ने श्रेयस को परेशान किया है. पर श्रेयस रुके नहीं और जवाब में कहा,

परेशान किया है? आपने देखा नहीं मैंने कितने पुल शॉट्स खेले… ख़ासकर वो, जिनपर मैंने चौके लगाए…

श्रेयस ने आगे कहा-

अगर आप किसी बॉल को हिट करने की कोशिश करेंगे, तो आपके आउट होने के भी उतने ही चान्सेस हैं, चाहे वो शॉर्ट बॉल हो या कोई ओवर पिट्चड बॉल. कल को अगर मैं 2-3 मैच में बोल्ड हो गया तो आप लोग कहेंगे कि मुझे इनस्विंग बॉल खेलना नही आता या कुछ और. एक खिलाड़ी के तौर पर आप किसी भी तरह की बॉल पर आउट हो सकते हैं.

मीडिया में अपने बारे में आई ख़बरों पर श्रेयस ने सीधा-सपाट जवाब दिया.  

आप लोगों ने बाहर ये माहौल बना दिया है कि वो शॉर्ट बॉल नहीं खेल सकता. मुझे लगता है कि ये आप सबके दिमाग में चलता रहता है. 

श्रेयस मुंबई से आते हैं और वानखेडे में ढेर सारा क्रिकेट खेल चुके हैं. वानखेडे की पिच अपने बाउंस के लिए फेमस है. श्रेयस ने इस पर भी बात की.  

मुंबई से आकर, ख़ासकर वानखेडे पर बाकी पिच के मुकाबले अच्छा बाउंस मिलता है. मैंने अपना ज्यादातर क्रिकेट यहीं खेला है. मैं जानता हूं कि इसे कैसे टैकल करना है. मेरे दिमाग में मेरे लिए ये कोई प्रॉब्लम नहीं है.

श्रेयस वर्ल्ड कप 2023 में अब तक सात मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 216 रन बना चुके हैं. गुरुवार को उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे लम्बा छक्का भी जड़ दिया. मैच के 36वें ओवर में श्रेयस ने कसुन रजिथा की गेंद पर 106 मीटर का छक्का लगा दिया.

मैच का ब्रीफ़

श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग की. रोहित शर्मा नहीं चले, पर विराट कोहली ने 88, शुभमन गिल ने 92 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाकर भारत को 300 के पार पहुंचाया. जड्डू ने 35 रन बनाकर स्कोर को 357 तक पहुंचा दिया.

चेज़ करने उतरी श्रीलंका की टीम का हाल भारतीय पेसर्स ने बेहाल कर दिया. बुमराह ने पहली ही बॉल पर विकेट ले लिया, पर यही उनका इकलौता विकेट था. सिराज के नाम तीन विकेट आए, और इसके बाद शमी भाई ने पूरा काम कर दिया. भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना सातवां मैच जीत लिया है.

(ये ख़बर हमारी इंटर्न जागृति ने लिखी है) 

वीडियो: सूर्या vs श्रेयस में फ़ैन्स ने बताया किसे मिले मौका

Advertisement

Advertisement

()