विराट ने लंदन जाने के लिए मांगा था चार्टर्ड प्लेन? कोहली के रिएक्शन ने सब साफ कर दिया
RCB के पूर्व कप्तान Virat Kohli ने फेक न्यूज को लेकर करारा जवाब दिया है. इसमें कहा गया था कि उन्होंने IPL 2026 के दौरान लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन की मांग की थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. किंग कोहली सोशल मीडिया पर कुछ समय से रिस्पॉन्स भी दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक फेक न्यूज की धज्जियां उड़ाईं. इस स्टोरी के जरिए विराट ने उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने आईपीएल 2026 के दौरान लंदन आने-जाने के लिए खास सुविधा की मांग की है.
फेक न्यूज पर विराट का रिएक्शनविराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें कहा गया है कि उन्होंने आईपीएल 2026 के दौरान लंदन आने-जाने के लिए आरसीबी मैनेजमेंट से चार्टर्ड प्लेन की मांग की है. इस पोस्ट में आगे लिखा गया कि अगर मैचों के दौरान 3 दिन से ज्यादा का गैप है, तो विराट लंदन जाकर, अगले मैच से ठीक पहले लौट आएंगे. वहीं, किंग कहोली ने इस पोस्ट के ऊपर दो हंसने वाले इमोजी लगाकर स्पष्ट कर दिया कि यह खबर सिर्फ अफवाह है. विराट का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

मौजूदा समय में विराट कोहली IPL 2026 की जमकर तैयारी कर रहे हैं. वह कुछ दिन पहले आरसीबी के ट्रेनिंग कैम्प से जुड़ गए थे. हाल ही में उन्होंने ट्रेनिंग सेशन में टीम को 120 पर्सेंट योगदान देने का मंत्र दिया था. 28 मार्च को आरसीबी की टीम अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK की विकेटकीपिंग धोनी करेंगे या संजू? अश्विन की पोस्ट से सब साफ हो गया
खिताब बचाने उतरेगी RCBरॉयल चेलैंजर्स बेंगलुरु की टीम मौजूदा समय में डिफेंडिंग चैम्पियन है. इस सीजन में रजत पाटीदार की टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी. पिछले सीजन आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद, पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.
आईपीएल 2026 में आरसीबी को एक बार फिर विराट कोहली से उम्मीदें होगी. किंग कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने 267 मैचों में सबसे ज्यादा 8661 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

.webp?width=60)
