ICC T20 विश्वकप 2021 का पहला सेमीफाइनल. न्यूज़ीलैंड vs इंग्लैंड. अबू धाबी केमैदान पर खेले गए इस मैच की शुरुआत से पहले क्रिकेट के कई जानकार इंग्लैंड का पलड़ाभारी बता रहे थे. लेकिन कीवी टीम यानि न्यूज़ीलैंड ने बता दिया कि आखिर क्यों वोटीम गुपचुप तरीके से अपना काम करके निकल जाने में माहिर है. शुरुआत में ही केनविलियमसन ने टॉस जीत लिया. इसके बाद उनके गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड को 166 रनों पररोक दिया. जीत के लिए 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआतअच्छी नहीं रही. टीम ने पहले तीन ओवर में ही मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन केविकेट गंवा दिए. जिसके बाद डेवन कॉन्वे और डैरिल मिचेल ने न्यूज़ीलैंड की धीरे-धीरेमैच में वापसी कराई. कॉन्वे आउट हुए तो नीशम ने 17वें ओवर में 23 रन बटोरते हुएन्यूज़ीलैंड की जीत को आसान कर दिया. नीशम ने 11 गेंदों पर 27 रन बनाए. और फिरमिचेल ने 47 गेंदों पर 72 रन की पारी खेल बचा हुआ काम पूरा कर लिया. T20 विश्वकप केइस कमाल मैच के बाद ट्वविटर पर बहुत सारी बातें हुईं, आइये आपको बताते हैं कुछचुनिंदा ट्वीट्स. #SuperOver न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच जैसे-जैसे मैच क़रीबीहोता जा रहा था. कई लोगों ने सुपरओवर से जुड़े ट्वीट्स करने शुरू कर दिए. क्योंकिICC टूर्नामेंट के फाइनल में जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं. तो मैच सुपरओवरतक गया था. इतना ही नहीं, जब न्यूज़ीलैंड जीत के क़रीब पहुंच गई तो कई लोगों ने कहाकि इस बार सुपर ओवर में बाउंड्री काउंट रूल हुआ तो न्यूज़ीलैंड ही जीतेगी. वहीं कईलोगों ने न्यूज़ीलैंड की जीत के बाद जिमी नीशम के बिल्कुल शांत स्वभाव रिएक्शन केभी मज़े लेते हुए सुपरओवर ट्वीट किए. लोगों ने कहा कि जिमी नीशम को सुपरओवर याद आरहा है.No Super Over, No Boundary Count 🔥@JimmyNeesh 🔥@benstokes38 🌚#NZvENGpic.twitter.com/utlNsWdBZn— Sakib Ronnie (@SakibRonnie) November 10, 2021 #Revenge मैच के बाद ट्विटर परRevenge शब्द भी बहुत वायरल हुआ. लोगों ने भर-भरकर रिवेंज से जुड़े ट्वीट्स किए.दरअसल ये रिवेंज 2019 विश्वकप फाइनल की उसी हार का बताया गया. जो न्यूज़ीलैंड नेविश्वकप फाइनल सुपरओवर में देखी थी. इसमें लोगों ने बाउंड्री पर बेयरस्टो के कैचवाले सिक्स की बराबरी 2019 फाइनल के बोल्ट वाले कैच वाले सिक्स से कर दी. यानि येउसका बदला हो गया.Revenge Taken by New Zealand pic.twitter.com/sCpxiAnq8a— KHADEXY 👑 (@Khadija_hon) November 10, 2021 #NewZealand न्यूज़ीलैंड-इंग्लैंडमैच में किवी जिस तरह से खेले और शानदार जीत दर्ज की. उसके बाद न्यूज़ीलैंड नामट्रेंड करना तो बनता ही था. किवी टीम से जुड़ा ट्रेंड न्यूज़ीलैंड वायरल हुआ. सचिनतेंडुलकर, इरफान पठान समेत कई क्रिकेट फैंस ने न्यूज़ीलैंड को फाइनल में पहुंचने केलिए बधाई दी. कई लोगों ने न्यूज़ीलैंड का ज़िक्र करते हुए ये भी लिखा कि अच्छेलोगों के साथ हर बार बुरा नहीं होता.Congratulation New Zealand !🖤#ENGvNZ #T20WorldCup @BLACKCAPS #NewZealandpic.twitter.com/3JbWXT1F3E— Diptiman Yadav (@diptiman_6450) November 10, 2021 #Morgan T20 वर्ल्डकप के पूरेकैम्पेन में बेहतरीन क्रिकेट खेल सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद इस तरह की हार केबाद इंग्लिश फै़न्स निराश हैं. सोशल मीडिया पर मॉर्गन भी ट्रेंड किए. कई लोगों नेमज़ाकिया अंदाज़ में मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि विलियमसन ने मॉर्गन से कहा होगा,पिछली बार बोला था ना कि ज़्यादा चार लगाने वाला जीतेगा.Kane Willaimson to Eoin Morgan pic.twitter.com/T1RxDcC5cD— Rajabets India🇮🇳👑 (@smileandraja) November 10, 2021 #Dhoni ऊपर के जितने भीट्रेंड्स दिखे. वो इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड मैच से जुड़े रहे. लेकिन एक ट्रेंड Dhoniभी वायरल हुआ. दरअसल धोनी के ट्रेंड करने के पीछे दो कारण रहे. पहला तो ये कि मैचके दौरान जब कीवी टीम जीत के करीब पहुंची तो अंग्रेज़ी कॉमेंटेटर ने कहा कि धोनीहमेशा कहते हैं कि आप गेम को जितना डीप ले जा सकते हैं उतना ले जाएं. इससे दबावहमेशा गेंदबाज़ पर होगा.The Supermercy of MS Dhoni@msdhoni pic.twitter.com/wUcVUKshH2— Imran Tahir (@ImranTa13233414) November 10, 2021 वहीं दूसरी तरफ Dhoni को लेकरइतने सारे ट्वीट्स को लेकर एक और कारण रहा. धोनी और रोहित समर्थकों के बीच की बहस.कई लोगों ने कहा कि धोनी, रोहित से कम से कम दो फॉर्मेट में बेहतर बल्लेबाज़ हैं.जबकि दूसरा पक्ष कई स्टैट्स के साथ ट्विटर पर कूद आया. जिसके बाद धोनी ट्विटर परट्रेंड कर गए.Rohit in T20Is 50+ - 24 100+ - 4 SR 139 M.O.M - 11Dhoni in T20Is 50+ - 2 100+ - 0 SR 126 M.O.M - 0 Rohit in ODIs SR: 89 29 100s 3200s M.O.M - 21 Highest rating: 885 Dhoni in ODIs SR: 87 10 100s M.O.M - 21Highest Rating: 835 https://t.co/SdOlnCFYb8 — The Cricketist (@dCricketist)November 10, 2021 इस तरह से बीती रात ट्विटर पर इन सारे ट्रेंड्स पर लोगों ने जमकरअपने मनोभाव रखे.