धोनी की ये बड़ी 'गलती' अंपायर भी नहीं पकड़ पाए, और नुकसान RCB को हो गया
अंपायर्स भी नहीं पकड़ पाए धोनी की बड़ी गलती.

CSK ने RCB को हरा दिया है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मैच में धोनी ने दो बेहतरीन कैच लिए. और अपनी टीम को आठ रन से जीत दिलाई. लेकिन इस मैच के दौरान धोनी ने एक ऐसी गलती की, जो पकड़ में आ जाती तो रिजल्ट कुछ और हो सकता था.
बात RCB की पारी के पंद्रहवें ओवर की है. रविंद्र जडेजा के इस ओवर की चौथी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन छक्का मारा. ओवर की अगली गेंद. ऑफ स्टंप पर गिरकर बाहर की ओर निकले. कार्तिक इसे ऑफ ड्राइव करना चाहते थे. लेकिन गेंद और बल्ले का कनेक्शन नहीं बना.
ऐसा लगा कि धोनी ने विकेट के पीछे से गेंद कलेक्ट की, स्टंप बिखेरे और आउट की अपील कर दी. अंपायर ने रीप्ले देखा, परखा, चेक किया. और पाया कि जब धोनी ने स्टंप बिखेरे तब कार्तिक के पैर क्रीज़ के अंदर, जमीन पर थे. ये गेंद डॉट रही. अगली गेंद पर सिंगल आया. और अब 30 गेंदों में RCB को 58 रन चाहिए थे.
# MS Dhoni No Ballलेकिन ब्रो यहीं तो खेल हो गया. दरअसल धोनी ने पंद्रहवें ओवर की पांचवीं गेंद विकेट के पीछे नहीं, आगे से कलेक्ट की थी. यानी कार्तिक को स्टंप करने की जल्दी में माही शायद नियम भूल गए थे. विकेट के आगे कलेक्ट की गई गेंद अपने आप नो बॉल हो जाती है. लेकिन तमाम रीप्लेज के बावजूद अंपायर का ये फैसला नहीं लिया. और RCB वाले इतने होपलेस थे, कि उन्होंने रिव्यू ही नहीं लिया.
और माही की ये गलती पकड़ में नहीं आई. अब इससे पहले कोई भड़के, आपको बता देते हैं कि हम माही की इस गलती पर सवाल क्यों उठा रहे हैं. दरअसल MCC के नियम संख्या 27.3 के मुताबिक,
अब सोचिए, अगर ये नो बॉल होती. RCB को यहां एक रन के साथ एक एकस्ट्रा गेंद भी मिलती. और इस क़रीबी मुकाबले में ये दोनों ही चीजें कितना असर डाल सकती हैं. आपको पता ही है.
वीडियो: 'विकेट के पीछे से ही नहीं, आगे से भी गेम पलट सकते हैं धोनी'-माही की बैटिंग देख बोले फैन्स

.webp?width=60)

