भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार, 1 जुलाई सेशुरु हो चुका है. इस दौरान भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह के हाथों में है.नियमित कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित होने के बाद टीम से बाहर हैं. ऐसे मेंबुमराह को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.बुमराह को ये जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. कहा जारहा है कि उनके पास कप्तानी का पहले से कोई अनुभव नहीं हैं, ऐसे में एकदम से उनकोये जिम्मेदारी देने का फैसला सही नहीं है. अब इसको लेकर बुमराह ने अपनी बात रखी है.मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह ने कहा कि उनके पास महेंद्र सिंहधोनी से मिली सीख है.💬 💬 "It's a huge honour to lead #TeamIndia."@Jaspritbumrah93 sums up hisemotions as he is all set to captain the side in the 5⃣th rescheduled Testagainst England. 👍 👍#ENGvIND pic.twitter.com/jovSLbuN7e— BCCI (@BCCI) July 1, 2022धोनी को भी नहीं था अनुभवबुमराह के मुताबिक धोनी ने जब कप्तानी संभाली तो उनके पास भी इसका कोई अनुभव नहींथा. बुमराह ने कहा,‘मुझे याद है जब मैंने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी के बारे में बात की थी.उन्होंने मुझसे बताया था कि जब उन्हें कप्तानी सौंपी गई थी, तो उनके पास कप्तानी काकोई अनुभव नहीं था. वह पहली बार कमान संभाल रहे थे. अब वह सबसे सफल कप्तानों में सेएक हैं.’कप्तानी करना बड़ी उपलब्धिबुमराह ने टेस्ट टीम की कप्तानी करने को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है.उन्होंने कहा,‘भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना और टीम का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा सेएक सपना रहा है. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह अवसर दिया गया है. मुझे खुद पर पूराविश्वास है. मैंने खुद पर भरोसा किया है जो मुझे क्रिकेट में इस लेवल तक लेकर आयाहै और मैं आगे भी इसे जारी रखूंगा.’इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्डबुमराह का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनके नाम नौ टेस्ट की 16पारियों में कुल 36 विकेट है. जिसमें उन्होंने दो बार पारी में पांच विकेट हासिल कीहै. बुमराह ने ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल सितंबरमें खेला था, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 157 रन से जीत दर्ज की थी. बुमराह केनाम ओवरऑल 29 टेस्ट की 56 पारियों में कुल 123 विकेट हैं.