एमएस धोनी. पहले वन-डे में एक गेंद खेली और उसी पर रन आउट हो गया. जितनी तेज़ी सेचलता हुआ आया था उतनी ही तेज़ी से वापस चला गया. अगली 3 इनिंग्स में अधिकतम स्कोर था12. ये वो समय था जब धोनी को लग रह था कि अब टीम इंडिया में उनका अंतिम समय निकटहै. फिर पाकिस्तान के खिलाफ़ नम्बर 3 पर बैटिंग करने आया और 148 रन मार दिए. 12 चौकेऔर 4 छक्के. वो दिन है और आज का दिन है. आज धोनी इंडियन क्रिकेट के सफलतम कप्तान बनकर कप्तानी छोड़ चुके हैं. इंडिया को वर्ल्ड कप, टेस्ट चैम्पियनशिप वाली गदा औरचैम्पियंस ट्रॉफी जितवाई. क्या कुछ नहीं इस आदमी की कप्तानी में. फिर कप्तानी चीकूको दे दी. अब आराम से खुलकर खेल रहे हैं. 2019 वर्ल्ड कप नज़दीक है. सवाल उठने लगाहै कि धोनी खेलेंगे या नहीं. कुछ लोग सवाल उठाने लगे हैं. धोनी के मन में क्या हैये किसी को नहीं मालूम रहता है. मालूम रहता तो जोगिन्दर शर्मा को आखिरी ओवर मिलतादेख हम गालियां नहीं दे रहे होते. खैर, धोनी ने सोच रखा है. लेकिन फिर भी अटकलेंलगाई जा रही हैं. लोग अपने अपने तर्क दे रहे हैं. वहीं धोनी हैं कि मान ही नहींरहे. एक के बाद एक बढ़िया झलकियां दे रहे हैं. इंडिया वर्सेज़ न्यू ज़ीलैंड की सीरीज़के पहले वन-डे मैच में उन्होंने एक मज़ेदार कैच लिया. कैच के लिए ज़रूरी नहीं है किवो बल्ले से लगी हो. बैट्समैन मिस कर गया था और धोनी ने स्टंप्स के पीछे बेहतरीनडाइव लगाई और गेंद पकड़ी. अम्पायर ने नॉट-आउट दिया. भुवनेश्वर को यकीन था कि गेंदबल्ले से लगकर गई है. रीप्ले में दिखाई दिया कि बहुत कम मार्जिन से गेंद बची थी. एकबात और दिखी - धोनी अभी भी चपल है. उसकी फिटनेस पर सवाल उठाने वाले को ये वीडियोदेख खुद से सवाल पूछने चाहिए.And you think he might not be fit enough to play the nextWC?https://t.co/GFFQwkeCUi#BCCI— The Lallantop (@TheLallantop) October 22, 2017-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:जब छक्का कोहली ने मारा लेकिन वानखेड़े इस बॉल-बॉय के लिए ताली पीटने लगाये कारनामा कोहली के अलावा दुनिया में सिर्फ एक बल्लेबाज़ कर पाया हैगुरु! धोनी को वानखेड़े में छक्का मारते देख लोगे तो फूंक सरक जाएगी