The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Dhoni review system in action during CSK 49 runs win vs KKR IPL2023

CSK vs KKR: धोनी आखिरी 2 गेंद खेलने आए, पहली ही गेंद पर फैसला बदलना पड़ा!

पूरा मैदान सोचा होगा- DRS का नाम बदल ही देना चाहिए.

Advertisement
pic
23 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023, 11:04 AM IST)
MS Dhoni took successful DRS
धोनी ने लिया कमाल का DRS (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महेंद्र सिंह धोनी और रिव्यू. एक लाइन में आ जाएं तो कमाल होता है. और इस IPL में ये कमाल एक से ज्यादा बार हो चुका है. संडे, 23 अप्रैल को भी ऐसा ही हुआ. विकेटकीपिंग में रिव्यू लेकर धमाल मचाने वाले धोनी ने इस बार बैटिंग में कमाल का रिव्यू लिया.

बात चेन्नई की बैटिंग के आखिरी ओवर की है. चेन्नई की टीम 19 ओवर्स में 218 रन बना चुकी थी. आखिरी ओवर लेकर कुलवंत खेजरोलिया आए. रविंद्र जडेजा ने पहली गेंद पर छक्का मारा. दूसरी गेंद पर दो रन लिए. और तीसरी पर फिर छक्का मार दिया. दो फुलटॉस गेंदों पर छक्के खाने के बाद खेजरोलिया ने ओवर की चौथी गेंद भी फुलटॉस फेंकी.

# Dhoni Review System

लेकिन इस बार जडेजा छक्का नहीं मार पाए. उन्होंने इस गेंद को डीप स्क्वॉयर लेग की ओर उड़ाया. लेकिन वहां खड़े रिंकू सिंह ने एक आसान कैच पकड़ जडेजा को वापस भेज दिया. और उनके कैच पकड़ते ही ईडन की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों का शोर एकाएक काफी बढ़ गया.

क्योंकि अब थला पूरी तैयारी के साथ डगआउट से निकल, बैटिंग क्रीज़ की ओर आ रहे थे. लेकिन तभी उन्हें रुकना पड़ा. जड्डू ने नो बॉल की अपील की. अंपायर्स ने चेक किया. और पता चला कि ये फुलटॉस गेंद कमर से नीचे थी. और फिर पीले रंग में रंगे ईडन गार्डन्स में थला बैटिंग करने पहुंचे.

अगली गेंद, खेजरोलिया ने फिर से फुलटॉस फेंकी. ये गेंद ऑफ स्टंप के काफी ज्यादा बाहर थी. अंपायर शांत रहे. लेकिन धोनी नहीं. उन्होंने तुरंत ही रिव्यू लिया. और एक बार फिर धोनी रिव्यू सिस्टम ने CSK का भला करा दिया. ये गेंद नो बॉल करार दी गई. हालांकि, अगली यानी फ्री-हिट वाली गेंद पर बहुत जोर से बल्ला घुमाकर भी थला कोई रन नहीं ले पाए.

फिर ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कनेक्ट किया. और इस पर दो रन बने. यानी कुल तीन गेंदें खेलकर थला ने दो रन बनाए. और वह इस पारी में CSK के इकलौते बैटर रहे, जिसने छक्का नहीं मारा. टीम के लिए रहाणे और दुबे ने पांच-पांच, रुतुराज और कॉन्वे ने तीन-तीन और जडेजा ने दो छक्के मारे.

चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट खोकर 235 रन बनाए. जवाब में KKR 186 रन ही बना पाई. चेन्नई ने इस मैच को 49 रन से जीता. अब धोनी की टीम टेबल के टॉप पर है.

वीडियो: MI के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने ने 2 रन दिए और 2 स्टंप तोड़ डाले

Advertisement

Advertisement

()