महेंद्र सिंह धोनी. इस आदमी की एक तस्वीर मेरी डेस्क पे लगी हुई है. वर्ल्ड कप 2011के का आखिरी शॉट. वानखेड़े स्टेडियम. लॉन्ग ऑन के ऊपर मारा गया छक्का. बॉलर था नुवानकुलासेकरा. इस शॉट के बाद युवराज आया था और कूद कर धोनी के गले लग गया था. इस एकशॉट ने इंडिया को वर्ल्ड कप जिताया था. वो शॉट अमर हो चुका था.डेस्क पर चस्पा धोनी की तस्वीरधोनी एक बार फिर वानखेड़े पहुंचे. साल 2017. अब धोनी कप्तान नहीं हैं. कप्तान से भीबढ़कर कुछ हो गए हैं. गॉडफादर टाइप. मुसीबतों में आदमी इन्हीं की शरण में जाता है.धोनी न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ होने वाली सीरीज़ की तैयारी में जुटे हुए थे. टीम इंडियामुंबई में ही प्रैक्टिस कर रही है. धोनी नेट्स में थे और उन्होंने खूब बल्लाघुमाया. इसी दौरान एक शॉट बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया. गजब शॉट! डेढ़कदम आगे बढ़ लॉन्ग-ऑन के ऊपर से लम्बा शॉट. बाउंड्री पार गिरा. लेगस्पिनर की गेंद कोटर्न के खिलाफ़ मारने का जो सुख मिल सकता था, धोनी ने वो पूरा सुख उठाया. हम वो शॉटदेख मजे ले लेते हैं.When @msdhonihits a big one at the Wankhede Stadium, it invariably takes us back to thatfamous six in 2011. pic.twitter.com/UGZkvpHWJJ— BCCI (@BCCI) October 20, 2017टीम इंडिया इतवार 22 अक्टूबर से न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी. 25 को दूसरा वन-डे और 29 कोआख़िरी वन-डे खेला जायेगा. उसके बाद 1 से 7 नवम्बर के बीच 3 टी-20 मैच खेले जायेंगे.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:वीडियो फ़िल्म रिव्यू : गोलमाल अगेनवीरेंद्र सहवाग की क्रिकेट जर्नी बता रहे हैं गांगुलीजब एक बुजुर्ग के मर्डर केस में फंस गए थे सिद्धू!-------------------------------------------------------------------------------- सौरव गांगुली ने लल्लनटॉप ऑफिस में सहवाग को कहा, हैप्पी बर्थडे