The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Dhoni Fans painted Eden Gardens Yellow how KKR plan failed miserably to paint it purple IPL2023

धोनी फ़ैन्स ने कैसे फेल किया शाहरुख़ की टीम का प्लान?

KKR के साथ उनके ही घर में हुआ खेल.

Advertisement
Dhoni Fans painted the Eden Gardens Yellow
धोनी फ़ैन्स इस सीजन कमाल का काम कर रहे हैं (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
24 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023, 09:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ईडन गार्डन्स. शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का घर. लेकिन संडे, 23 अप्रैल को नज़ारा एकदम अलग था. पूरा स्टेडियम KKR के बैंगनी/जामुनी कलर को छोड़, पीला हुआ पड़ा था. और KKR के घर को इस रंग में रंगने में सबसे बड़ा रोल महेंद्र सिंह धोनी का था.

धोनी इस मैच में CSK को लीड कर रहे थे. और शायद अब उन्होंने इस वेन्यू पर अपना आखिरी IPL मैच भी खेल लिया है. इस मैच में धोनी की टीम ने होम टीम को 49 रन से हराया. मैच से पहले KKR ने 67,000 कैपेसिटी वाले इस स्टेडियम की हर सीट पर अपना बैंगनी झंडा रखा था. हर होम टीम ये करती ही है.

इसके पीछे योजना होती है कि मैच के दौरान स्टेडियम होम टीम के कलर्स में दिखे. लेकिन धोनी की टीम के खिलाफ़ ये दांव नहीं चला. जैसे-जैसे लोग भरते गए, स्टेडियम पीला होता गया. इस भीड़ को देख धोनी ने टॉस के वक्त कहा,

Embed

धोनी ने क्राउड की तारीफ़ में मैच के बाद कहा,

Embed

इस सपोर्ट की चर्चा कॉमेंट्री बॉक्स में भी हुई. रवि शास्त्री ने कहा,

Embed

बता दें कि धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है. लेकिन वह कई दफ़ा यह जरूर बोल चुके हैं कि वह अपने करियर के लास्ट फेज़ में हैं. और इसीलिए फ़ैन्स हर मैच में उन्हें ट्रिब्यूट देने स्टेडियम तक पहुंच रहे हैं. 41 साल के माही के लिए लोगों की दीवानगी ऐसी चरम पर है, कि लोग CSK के विकेट्स गिरने पर जश्न मनाने से भी नहीं चूक रहे.

KKR के खिलाफ़ जब रविंद्र जडेजा आउट हुए, तो एकाएक स्टेडियम के अंदर का शोर बढ़ गया. लोगों ने माही के आने की उम्मीद में शोर मचाना शुरू कर दिया. माही आए भी. और उन्होंने एक अच्छा DRS भी लिया. लेकिन इस पार में माही से छक्कों का इंतजार कर रहे लोगों को निराश होना पड़ा. धोनी तीन गेंदों में बस दो रन बनाकर नाबाद लौटे.

वीडियो: धोनी रिव्यू सिस्टम KKR के खिलाफ भी कमाल कर दिया

Advertisement

Advertisement

()