The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Dhoni Fan pilot special request- please continue to be CSK Captain MS Sir

धोनी बैठे थे, पायलट ने जहाज उड़ाने से पहले कर डाली खास मांग

CSK की कप्तानी करते रहिए MS!

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023, 07:08 PM IST)
Dhoni fan requests him to continue as CSK Captain
धोनी फैन की खास अपील (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महेंद्र सिंह धोनी. कप्तान, विकेटकीपर और बेहतरीन बल्लेबाज. धोनी की दीवानगी के हजारों क़िस्से हैं. और इन क़िस्से में एक नया क़िस्सा जुड़ गया है. ये क़िस्सा है एक धोनी फैन पायलट का. और इसकी दीवानगी एक वायरल वीडियो के जरिए लोगों तक आई है.

चेन्नई सुपरकिंग्स हाल ही में सालों बाद अपने घर, चेपॉक स्टेडियम में खेलने उतरी थी. इस मैच में CSK ने लखनऊ को मात दी. उन्होंने यह मैच 12 रन से जीता. यह इस टूर्नामेंट में चेन्नई की पहली जीत थी. हालांकि इस जीत के बाद भी धोनी अपने बोलर्स से खफ़ा था. स्पेशली उन्हें अपने पेस बोलर्स की गलतियों ने बहुत परेशान किया था.

दरअसल इस मैच में चेन्नई के बोलर्स ने बहुत सारे एक्सट्रा रन दिए थे. और इसी के चलते धोनी ने इन बोलर्स को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर वो लोग नहीं सुधरे, तो नए कप्तान के अंडर खेलने के लिए तैयार रहें. धोनी के इन कमेंट्स ने चेन्नई फ़ैन्स की चिंता बढ़ा दी थी.

# Captain MS Dhoni

और इसी बढ़ी चिंता के चलते एक धोनी फैन पायलट खुद को रोक नहीं पाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को हुए MIvsCSK मैच के लिए, CSK की टीम जिस फ्लाइट से आई थी. उसके पायलट ने धोनी से एक खास अपील की. और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

वायरल वीडियो में पायलट को धोनी से कप्तानी जारी रखने की अपील करते सुना जा सकता है. इस वीडियो में पायलट कहता है,

'एमएस धोनी सर, बड़ा फैन हूं आपका. प्लीज़ CSK की कप्तानी करना जारी रखिए.'

बात धोनी की स्टेटमेंट की करें, तो उन्होंने यह बयान अपने पहले होम गेम के बाद दिया था. इस मैच में चेन्नई के बोलर्स ने 13 वाइड गेंदें फेंकी थीं. इनके साथ ही उन्होंने तीन नो-बॉल्स भी फेंकी थीं. यह तीनों ही गेंदें तुषार देशपांडे ने फेंकी थीं. धोनी ने इस पर कहा था,

'हमें अपनी फास्ट बोलिंग और बेहतर करनी होगी. कंडीशंस के हिसाब से बोलिंग करनी होगी. महत्वपूर्ण यह भी है कि हम विपक्षी बोलर्स पर नज़र रखें कि वह क्या कर रहे हैं. साथ ही उन्हें नो-बॉल्स और वाइड्स फेंकने से भी बचना होगा. नहीं तो उन्हें नए कप्तान के अंडर खेलना होगा. यह मेरी दूसरी वॉर्निंग होगी और फिर मैं निकल लूंगा.'

धोनी की इस धमकी के बाद CSK के पेसर्स ने खुद में काफी सुधार किया. मुंबई के खिलाफ़ उन्होंने सिर्फ आठ एक्स्ट्रा रन दिए. इसमें पांच वाइड, एक बाई और दो लेगबाई के रन थे.

वीडियो: धोनी की CSK से हार रोहित शर्मा ने टीम के खिलाड़ियों को धमका दिया!

Advertisement

Advertisement

()