धोनी-सहवाग की विदेशी फैनगर्ल, जो अपने बल्ले से बरसाती है वर्ल्ड रिकॉर्ड!
इस लड़की का फंडा सिंपल है- 'मैदान पर आओ, गेंद को पूरी ताकत से मारो.'

इनफ्लुएंस. प्रभाव. असर. ऐसा कुछ, जैसा Brooklyn Nine Nine में एमी सैंटियागो के ऊपर कैप्टन रे होल्ट का था. या फिर कुछ ऐसा, जैसा Vikings पर Ragnar Lothbrok का. ये प्रभाव लोगों से बहुत कुछ करा लेता है. कई लोग इस प्रभाव के चलते प्रभाव डालने वालों के पीछे-पीछे चलने लगते हैं. तो कई लोग उनके जैसे बनने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं. और आज का हमारा क़िस्सा ऐसी ही एक क्रिकेटर का है. वेस्ट इंडीज़ से आने वाली ये क्रिकेटर एम एस धोनी और विरेंदर सहवाग जैसे इंडियन क्रिकेटर्स की तगड़ी फैन है.
और उन्हें देखते हए ही इसने लंबे-लंबे छक्के मारना सीखा. और अब अकेले ही बड़े-बड़े मैच पलट देती हैं. महिला क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम रखने वाली इस क्रिकेटर का नाम है डिएंड्रा डॉटिन. डॉटिन ने ना सिर्फ T20I में सबसे पहले शतक लगाया था, बल्कि सबसे तेज शतक भी इनके ही नाम है. डिएंड्रा के बारे में एक चीज काफी इंट्रेस्टिंग है. वो क्रिकेट के साथ डिस्कस थ्रो, जैवलिन, शॉट पुट में भी नेशनल लेवल तक खेली हैं. और इन खेलों में डिएंड्रा के नाम कई गोल्ड मेडल भी हैं.

लेकिन उनका मन हमेशा से क्रिकेटर बनने का ही था. और उनके इस चुनाव में टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तानों का बड़ा रोल है. पहले महेंद्र सिंह धोनी और दूसरे विरेंदर सहवाग. इस बारे में द इंडियन एक्सप्रैस से बात करते हुए डिएंड्रा ने एक बार बताया था,
‘धोनी और सहवाग, वो दो क्रिकेटर्स हैं जिनको बल्लेबाजी करता हुआ देख मुझे अच्छा लगता है. और मैं भी बल्ले के साथ बहुत आक्रामक हूं. मैं टाउन में खेला करती थी. और मैंने यहीं से सीखा है. मैं बारबाडोस में रहती हूं. और यहां क्रिकेट ही सब कुछ है.’
डिएंड्रा का फंडा क्लियर है. मैदान पर आओ, गेंद को पूरी ताकत से मारो. अपना काम करो और वापस जाओ. और आज इनके बर्थडे के मौके पर हम आपके लिए लाए हैं डिएंड्रा की कुछ ऐसी ही पारियां.
#जब ऑस्ट्रेलिया पर हावी थी डॉटिनसाल 2019. ICC विमिंस वर्ल्ड T20. पूल ए का सातवां मुकाबला. वेस्ट इंडीज़ और ऑस्ट्रेलिया आमने–सामने. इस मैच में वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. वेस्ट इंडीज के लिए स्टेफनी टेलर के साथ डिएंड्रा डॉटिन ओपनिंग करने उतरी. स्टेफनी जल्दी आउट हो गई लेकिन दूसरे एंड से डिएंड्रा अपने स्टाइल से खेलती रहीं.
इनके साथ आ रहे बैटर्स लगातार परेशानी में दिखे. पामेला लविने 12 गेंदों में छह रन, जुलियाना निरो 16 गेंदों में सात रन, कोर्डल जैक 32 गेंदों में 24 बनाकर खेली. लेकिन एक एंड से डिएंड्रा डॉटिन ने इतिहास में याद रखने वाली पारी खेली. डिएंड्रा ने 22 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए. ये साल 2015 तक महिला क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी थी.
हालांकि, इस तेज पचासे के बावजूद वेस्ट इंडीज़ की टीम ये मुकाबला हार गई थी.
#T20I का सबसे तेज 100डिएंड्रा डॉटिन को उस समय का सबसे तेज पचासा लगाए 12 महीने भी नहीं हुए थे. और उन्होंने एक और रिकॉर्ड बना डाला. साल 2010. ICC विमिंस वर्ल्ड T20 का पहला मुकाबला. इस मैच में वेस्ट इंडीज़ के सामने साउथ अफ्रीकी टीम थी. मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर वेस्ट इंडीज़ को बल्लेबाजी करने के लिए कहा.
और इनके बोलर्स ने शुरुआत भी कमाल कर दी. स्टेफनी टेलर सिर्फ एक रन बनाकर पविलियन लौट चुकी थीं. कोर्डल जैक चार, ब्रिटनी कूपर 14, जुलियान निरो 28 रन बनाकर बाहर बैठी थी. अब बल्लेबाजी करने के लिए आई डिएंड्रा डॉटिन. और मुसीबत में पड़ी अपनी टीम को 52 पर चार से 170 रन तक ले गईं.
डिएंड्रा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन की नॉट आउट पारी खेली. उन्होंने 38 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. 12 सालों से ये रिकॉर्ड अभी भी कायम है. कोई भी बैटर इसके करीब नहीं आ पाई है.
#पाकिस्तान के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्यडिएंड्रा की ऐसी फॉर्म सिर्फ साल 2009, 2010 में ही नहीं आई थी. उन्होंने आगे भी इस फॉर्म को कायम रखा. आपको याद होगा साल 2017 का ICC विमिंस वर्ल्ड कप. इंडियन क्रिकेट फ़ैन्स को ये इसलिए भी याद होना चाहिए, क्योंकि यहां हमने फाइनल खेला था. और इसी टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी.
खैर, डिएंड्रा डॉटिन पर वापस आते है. टूर्नामेंट का 21वां मैच था. वेस्ट इंडीज़, पाकिस्तान का सामना कर रही थी. और टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी भी. इस मैच में वेस्ट इंडीज़ 26 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी. जिसके बाद कप्तान स्टेफनी टेलर ने 90 रन की पारी खेलकर मैच को संभाला.
लेकिन फिनिश करने का काम अभी बाकी था. अब छठे नंबर पर आई डिएंड्रा डॉटिन. और फिर मारा. इस बार 76 गेंदों में 104 रन की नॉट आउट पारी खेलकर लौटी. अब पाकिस्तान को 285 रन चेज़ करने थे. जोकि वो नहीं कर पाए. और वेस्ट इंडीज़ ने ये मुकाबला जीत लिया.
हार्दिक पर किसने कह दी इतनी बड़ी बात

