आकिब नबी जल्द टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे? BCCI सेक्रेटरी ने क्या कहा?
BCCI सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक सिलेक्टर्स का ध्यान पूरे डोमेस्टिक सर्कल पर है. इसमें आकिब नबी भी शामिल हैं.

जम्मू और कश्मीर के पेसर आकिब नबी (Auqib Nabi) ने रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया. अपनी टीम को खिताब जिताने में उनका अहम रोल रहा. इसी के बाद से यह डिमांड उठ रही थी कि आकिब को जल्द ही टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए. अब ऐसा लग रहा है कि फैंस को यह गुड न्यूज जल्द ही मिल सकती है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इस और इशारा दिया है.
नबी के प्रदर्शन से प्रभावित देवजीतदेवजीत सैकिया ने आकिब की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आकिब ने अपनी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा,
“उन्होंने बहुत अच्छा खेला है. टीम की सफलता में उनका योगदान बहुत अहम रहा है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में पांच विकेट लिए, सेमीफाइनल में पांच विकेट लिए और फाइनल में एक भी विकेट नहीं छोड़ा. उनकी गेंदबाजी ने फाइनल का रुख बदल दिया. इसलिए, हर कोई इस पर ध्यान दे रहा है.”
सैकिया ने कहा कि आकिब को मौका देने का काम सिलेक्टर्स का है. उन्होंने कहा,
“हमने अपने सिलेक्टर्स को रणजी ट्रॉफी के हर मैच में मौजूद रहने का जिम्मा सौंपा है. फाइनल और अन्य मैचों में भी हमारे सिलेक्टर्स मौजूद थे. मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने अपना काम बखूबी किया है. वह पहले से ही सुर्खियों में थे. सिलेक्टर्स इस पर फैसला लेंगे.”
सैकिया के मुताबिक सिलेक्टर्स का ध्यान पूरे डोमेस्टिक सर्कल पर है. वह हर उभरती हुई प्रतिभा पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा,
“BCCI ने ऐसा माहौल बनाया है कि कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनदेखा न रह जाए. जब सिलेक्टर्स मौजूद होते हैं, तो उनका पूरा ध्यान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होता है, जिस पर वे बारीकी से नजर रखते हैं. यही कारण है कि छोटे और कम प्रसिद्ध इलाकों के इतने सारे खिलाड़ियों को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है.”
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,
“नबी की बात करें तो, वह बारामूला से आए हैं. जब वह घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अपनी राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो बीसीसीआई के चयनकर्ता घरेलू मैचों पर नजर रखते हैं.”
नबी का प्रदर्शननबी ने 60 विकेट लेकर अपना सीजन खत्म किया. वह 2025-26 सीज़न में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. पिछले दो सीज़न में उन्होंने 104 विकेट लिए हैं जो लगातार दो रणजी टूर्नामेंट में किसी तेज गेंदबाज द्वारा लिया गया दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है. उन्होंने इस सीजन में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में पांच विकेट हॉल लिए.
वीडियो: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे

.webp?width=60)

