दीपक हूडा. देर आए दुरुस्त आए. साउथ अफ्रीका के साथ T20 सीरीज में बेंच पर बैठने केबाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ़ मौका मिला. इस मौके को दीपक ने दोनों हाथों से लपकलिया. पहले मैच में रुतुराज गायकवाड को इंजरी होने की वजह से दीपक ओपन करने आए. 29बॉल पर 47 रन बनाए और इंडिया को जिता दिया. इसके बाद दूसरे मैच में दीपक हूडा ने वोकमाल कर दिया है जो T20I में बड़े-बड़े बल्लेबाज़ नहीं कर पाते. आयरलैंड के खिलाफ़दूसरे T20I मैच में दीपक हूडा ने शतक मारकर इतिहास रच दिया है. T20I में शतक लगाने वाले वो भारत के चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. ईशान किशनके जल्दी पविलियन लौटने के बाद नंबर तीन पर दीपक हूडा बैटिंग करने आए. पिछले मैच कीफॉर्म और कॉन्फिडेंस उनके पास था ही. मैदान पर आते ही उन्होंने बड़े शॉट्स लगानाशुरू कर दिया. उन्होंने ओपनर संजू सैमसन के साथ तगड़ी बल्लेबाज़ी की. दोनों नेमिलकर दूसरे विकेट के लिए 176 रन की पार्टनरशिप की. Deepak Hooda has put on a show 💫He becomes the fourth Indian to score a T20I ton 🙌#IREvIND | 📝 Scorecard:https://t.co/HLeRsduoyV pic.twitter.com/KFN5pFc1HN— ICC (@ICC) June 28, 2022दीपक हूडा का कमाल:दीपक ने इस पारी में 55 बॉल में आठ चौके और छह छक्के लगाकर अपना शतक पूरा किया. इसपारी के साथ हूडा सिर्फ चौथे ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. जिन्होंने T20इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सेंचुरी लगाई है. दीपक हूडा के अलावा रोहितशर्मा, केएल राहुल और सुरेश रैना के नाम शतक हैं. सुरेश रैना के नाम एक, केएल राहुलके नाम दो और रोहित शर्मा के पास चार T20 इंटरनेशनल शतक हैं. दीपक पिछले कुछ वक्तसे T20 क्रिकेट में लगातार रन्स बन रहे हैं.सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के छह मैच में दीपक ने 294 रन बनाए थे. वहीं IPL2022 कीबात करें तो उसमें दीपक ने 15 मैच में 451 रन ठोके थे. दीपक इस सीज़न लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेल रहे थे. जहां पर उन्होंने नंबर तीन पर बैटिंग की. आपको ये भीबता दें कि संजू सैमसन के साथ हुई 176 रन की पार्टनरशिप में दीपक ने कई रिकार्ड्सतोड़ दिए हैं. उनकी संजू के साथ दूसरे विकेट की पार्टनरशिप इंडिया के लिए ही नहीं. बल्कि T20इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है. इसकेपहले दाविद मलान और जॉस बटलर की 167 रन की पार्टनरशिप दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ीपार्टनरशिप थी. दूसरे विकेट के लिए ही नहीं ये इंडिया के लिए T20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट केलिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है. दीपक हूडा के अलावा संजू सैमसन ने भी इस मैच में कमाल की पारी खेली. ओपनिंग करने आएसंजू ने 42 बॉल में 77 रन बनाए. इन दोनों के बाद इंडिया का कोई भी बल्लेबाज़ क्रीजपर नहीं टिक सका. मैच में पहले बैटिंग कर इंडिया ने 20 ओवर में 227 रन बनाए. जिसकेजवाब में आयरलैंड की टीम 5 विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी और मुकाबले को 4 रन से हारगई.