The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • DCvKKR If i get a chance i will speak to Virender Sehwag Sir said DC Opener Prithvi Shaw

विरेंदर सहवाग से मिलने की बात पर क्या बोले पृथ्वी शॉ?

शॉ की बैटिंग देख ट्रेंड हुए सहवाग.

Advertisement
Img The Lallantop
KKR के खिलाफ Prithvi Shaw ने गदर ही काट दिया (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
29 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021, 06:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पृथ्वी शॉ. दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर. शॉ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल कर दिया. 155 का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए शॉ ने सिर्फ 41 गेंदों पर 82 रन कूट डाले. शिवम मावी द्वारा फेंके गए पारी के पहले ही ओवर में शॉ ने छह चौके जड़ दिए. और फिर सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी भी मार दी. शिखर धवन के साथ शॉ ने 132 रन की पार्टनरशिप की. वह 146 के टोटल पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए. बाद में शॉ को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए शॉ ने कहा,
Image embed
शॉ ने विकेट के बारे में भी बात. उन्होंने कहा कि स्पिनर्स की बोलिंग के वक्त गेंद रुककर आ रही थी. शॉ ने कहा,
Image embed
शॉ की बैटिंग देख लोग लगातार विरेंदर सहवाग को याद कर रहे थे. ट्विटर पर तो सहवाग ट्रेंड भी हो रहे थे. इस बारे में शॉ से भी सवाल करने पर उन्होंने कहा,
Image embed
बता दें कि शॉ का KKR के खिलाफ कमाल का रिकॉर्ड है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ पांच मैचों में चार पचासे जड़े हैं. इस पारी के बाद अब उनके नाम IPL 2021 में 269 रन हो गए हैं. इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर चल रहे शॉ ने यह रन 165 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

Advertisement

Advertisement

()