डेविड वॉर्नर. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज. हाल ही में वॉर्नर (DavidWarner) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए T20 विश्वकप खिताब जीता. ओपनिंग करते हुए सातपारियों में 289 रन बनाए. और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने. और ऐसा होते ही सोशलमीडिया पर उनकी IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद को लानतें भेजी जाने लगीं. लोग वॉर्नरके साथ हैदराबाद में हुए व्यवहार से ख़फा थे. हालांकि वॉर्नर ने उस वक्त इस मसले परकुछ नहीं कहा. लेकिन अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है. इकॉनमिक टाइम्स से बातकरते हुए डेविड वॉर्नर ने अपनी बात रखी. वॉर्नर ने कहा, 'बहुत दुःख होता है, जबबिना किसी गलती के आप उस टीम से ड्रॉप होते हैं, जिसे आप सालों से चाहते रहे हैं.उस टीम से प्यार करते रहे हैं. और तो और बिना कोई वजह बताए मुझसे कप्तानी छीनी गई.मुझे किसी से कोई शिकवा शिकायत नहीं है. भारत में फै़न्स हमेशा मेरे साथ रहे हैं.और ऐसा खेल की वजह से है. हम मनोरंजन के लिए खेलते हैं.' बता दें कि आज भले ही लोगडेविड वॉर्नर की तारीफ में खूब कसीदे पढ़ रहे हों. लेकिन विश्वकप से एक महीने पहलेवॉर्नर को ज्यादातर क्रिकेट पंडितों ने 'फिनिश' लिख दिया गया था. बीच IPL मेंकप्तानी छीनी गई. टीम से ड्रॉप हुए. और ड्रॉप भी ऐसे कि ट्रेनिंग सेशन में भीहिस्सा नहीं ले सकते थे. और न ही डग आउट में बैठने की अनुमति थी. # Warner on SRHहोटल से ही वॉर्नर अपने सोशल मीडिया हैंडल से SRH को चीयर करते दिखे. IPL इतिहासमें शायद ही किसी खिलाड़ी या कप्तान के साथ किसी फ्रैंचाइजी ने ऐसा सलूक किया होगा.बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया के इस चैंपियन ओपनर को शिकायत नहीं है. बस जवाब जाननाचाहते हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया गया? वॉर्नर आगे कहते हैं, 'टीममें जगह न मिलने की वजह चाहे जो रही हो. लेकिन मैं ये बता सकता हूं कि मैंने अब तककी सबसे बेस्ट ट्रेनिंग की थी. एक भी दिन मिस नहीं किया. मैं नेट्स में अच्छीबल्लेबाजी भी कर रहा था. बस वक्त की बात थी. इसलिए हां, मुझे दुःख हुआ. लेकिन मैंजानता था कि मेरे पास आगे कई मौके होंगे.' इस बात में कोई दो राय नहीं है कि जब भीसनराइजर्स हैदराबाद की कहानी लिखी जाएगी. तो पहला चैप्टर डेविड वॉर्नर का ही होगा.वो खिलाड़ी जिसने हैदराबाद को अपने दम पर चैंपियन बनाया. साल 2016 के IPL सीजन मेंवॉर्नर ने 848 रन ठोके थे. इस सीजन उनसे ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली बना पाए थे.बता दें कि ये वही सीजन था जब कोहली ने 973 रन बनाए थे. ऑरेंज आर्मी के नाम सेमशहूर SRH के लिए खेलते हुए वॉर्नर ने तीन बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया. लेकिन2021 IPL के पहले हाफ में टीम ने सात मैच खराब खेले. और फ्रेंचाइजी ने सब कुछ भुलादिला. ET से बातचीत में वॉर्नर ने आगे कहा, 'मेरे लिए सबसे ज्यादा निराशाजनक ये थाकि मुझे कप्तानी से हटाने की वजह ही नहीं बताई गई. अगर आप फॉर्म की बात करेंगे तोये मुश्किल है. क्योंकि इतने सालों में मैंने जो टीम के लिए किया. उसमें कुछ तो वजनहोगा. खासतौर पर तब, जब आपने फ्रैंचाइजी के लिए 100 मैच खेले हों. मुझे लगता है किचेन्नई के उन पांच मुकाबलों में मैंने सिर्फ चार मैचों में खराब प्रदर्शन किया था.'बता दें कि डेविड वॉर्नर IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं.उन्होंने यहां पांच हजार से ज्यादा रन कूटे हैं. बतौर कप्तान उन्होंने एक IPLट्रॉफी भी जीती है. IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होना है. ऑक्शन में वॉर्नर अपना नामदेंगे. और लेजेंडरी ओपनर विरेंदर सहवाग की माने तो वॉर्नर को खरीदने के लिए कईफ्रैंचाइजी आगे आएंगी. और इस रेस में सबसे आगे दो नई टीमें रहेंगी जो इसी सीजन सेIPL से जुड़ रही हैं. सहवाग ने क्रिकबज़ से बात करते हुए कहा, 'अगले साल दो नईफ्रैंचाइजी टीमें भी टूर्नामेंट में खेलेंगी और उनके पास बाकी टीमों से पहले तीनखिलाड़ियों को चुनने का मौका होगा, ऐसे में वह वॉर्नर को चुन सकती हैं. वॉर्नर केरूप में उन्हें सलामी बल्लेबाज और कप्तान मिल सकता है. दोनों में से एक टीम डेविडवॉर्नर को जरूर अप्रोच करेगी.' अब देखने वाली बात ये होगी कि डेविड वॉर्नर को कौनसी टीम खरीदती है. विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोभी एक कप्तान की जरूरत है. जबकि केएल राहुल भी पंजाब किंग्स का साथ छोड़ सकते हैं.ऐसे में पंजाब को भी एक कप्तान और ओपनर की जरूरत होगी.