The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Dasun Dhanaka dropped Shikhar Dhawan in the second over of India vs Sri Lanka 3rd T20I

कैच छोड़ना कितना भारी पड़ सकता है ये श्रीलंका को पता चल गया होगा

धवन का कैच छूट गया था, फिर धवन ने ताल ठोकी.

Advertisement
pic
10 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2020, 03:20 PM IST)
Img The Lallantop
Sri Lanka के खिलाफ बैटिंग करते Shikhar Dhawan
Quick AI Highlights
Click here to view more
शिखर धवन. इंडियन क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनर. चोट के चलते लंबे वक्त के बाद धवन एक बार फिर से टीम इंडिया में वापस आए हैं. धवन ने श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज से वापसी की. सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया. दूसरे मैच में शिखर ने ठीकठाक पारी खेली लेकिन वह पारी उनके पैंस को भी पसंद नहीं आई थी. धवन ने दूसरे मैच में 29 बॉल्स पर 32 रन बनाए थे. लेकिन इस पारी के दौरान उनमें वह आत्मविश्वास नहीं दिखा जिसने उन्हें गब्बर बनाया था. फिर आया सीरीज का तीसरा मैच. पुणे में हुए इस मैच में एक बार फिर से धवन ने KL राहुल के साथ ओपनिंग की. धवन ने इस मैच में कमाल की बैटिंग की. उन्होंने शानदार पचासा जमाया लेकिन इस पचासे में उन्हें किस्मत का भी साथ मिला.

# टपक गया कैच

धवन ने राहुल के साथ मिलकर सिर्फ 10.5 ओवर्स में 97 रन जोड़ डाले. इस पारी के दौरान उन्हें एक सिर्फ एक रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला. ये हुआ भारत की बैटिंग के दौरान दूसरे ओवर में. श्रीलंका की तरफ से दूसरा ओवर एंजेलो मैथ्यूज फेंक रहे थे. पहली दो बोल्स पर धवन एक भी रन नहीं बना पाए. इस बीच वह लगातार अंतराल पर क्रीज़ से बाहर निकलकर खेल रहे थे. इसे देखते हुए श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल परेरा आगे आकर खड़े हो गए. फिर आई ओवर की तीसरी बॉल. मैथ्यूज की यह लेंथ बोल धवन के पैड्स पर थी. धवन ने इसे हवा में फ्लिक किया... डीप स्क्वॉयर लेग पर खड़े दसुन शनाका बाउंड्री लाइन से कुछ यार्ड अंदर खड़े थे. शॉट देख वह थोड़ा और अंदर आ गए. बस यहीं उनके चूक हो गई. वह बॉल का अंदाजा लगाने से चूक गए. जब बॉल उन तक पहुंची तो वहा कुछ ज्यादा ही अंदर आ चुके थे और लंबी छलांग मारने के बाद भी कैच नहीं कर पाए. धवन ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और सिर्फ 36 बॉल्स पर 52 रन मार दिए. इस पारी की बदौलत उन्होंने न्यूज़ीलैंड टूर के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली.
आजकल कहां हैं U19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार्स?

Advertisement

Advertisement

()