The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Darren Lehmann says Ashton Agar could be a X factor for the Australian team

कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड नहीं, भारत के लिए मुश्किल पैदा करेगा ऑस्ट्रेलिया का ये बोलर!

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ अगले महीने से शुरू होने जा रही है.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2023, 07:07 PM IST)
Australia Cricket, Twitter, Ashton agar
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (Twitter/CricketAus)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज़ की शुरुआत अगले महीने से होने जा रही है. चार मैच की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. और इस सीरीज़ को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियन कोच डैरेन लीमन (Darren Lehmann) ने अपनी टीम को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए ये सीरीज़ काफी अहम होने वाली है. क्योंकि ये मुकाबले ही तय करेंगे, कि इंडियन टीम इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी या नहीं. ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है. बावजूद इसके, कंगारू पूरी तैयारी के साथ भारत के दौरे पर आ रहे हैं. इंडियन कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए कंगारू टीम ने अपनी स्क्वॉड में कुल चार स्पिनर्स को शामिल किया है. ऐसे में लीमन ने कंगारू टीम को सलाह दी है वो फिंगर स्पिनर एश्टन एगर को अपनी टीम में मौका दें.

# Lehmann की जरूरी सलाह

लीमन के मुताबिक फिंगर स्पिनर की गेंद से भारतीय बल्लेबाज़ बीट हो सकते हैं और वो LBW आउट किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा,

‘वहां की कंडीशन से वाकिफ होने के कारण मैं फिंगर स्पिनर को टीम में रखने की बात कर रहा हूं. फिंगर स्पिनर हवा का सहारा लेता है, इसलिए गेंद कभी स्पिन होती है. और कभी नहीं. उनकी कुछ गेंदे बल्लेबाज को चकमा देकर LBW आउट कर सकती हैं. इसलिए ऑस्ट्रेलिया को टीम में फिंगर स्पिनर को रखने पर विचार करना चाहिए.’

लीमन ने आगे बताया कि अपनी कोचिंग के दौरान साल 2017 में उन्होंने ये एक्सपेरिमेंट किया था, जो काफी हद तक सफल रहा था. उन्होंने कहा,

‘चार साल पहले (2017 में) हमने ऐसा किया था. और स्टीव ओकीफ़ ने भारत को उनकी सरजमीं आउट करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी. जो कि वहां हमारी आखिरी जीत थी. इसलिए मैं टीम में एगर जैसे खिलाड़ी को रखने की बात कर रहा हूं, जो थोड़ी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इसके साथ ही वो दूसरे स्पिनर की भूमिका भी निभा सकते हैं.’

एगर की बात करें, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक कुल पांच टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम कुल नौ विकेट हैं. हाल ही में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में आखिरी टेस्ट मैच खेला था. इसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. वहीं इस वक्त ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ऑस्ट्रेलियन टीम के मेन स्पिनर हैं.

भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में लॉयन ने कई मौकों पर कमाल की बोलिंग की है. चाहे वो भारतीय सरजमीं हो या फिर ऑस्ट्रेलिया का होम ग्राउंड, लॉयन ने इंडियन बैटर्स को खासा परेशान किया है. ऐसे में एगर के टीम में आ जाने से उन्हें और मदद मिल सकती है. जो टीम इंडिया के लिए चिंता की बात होगी.

वीडियो: विराट कोहली ने Ind vs SL मैच के बाद क्रिकेट फ़ैन्स के दिल जीतने वाली बात कह दी!

Advertisement

Advertisement

()