The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • D gukesh world champion Russian chess federation accuses Ding of match fixing

गुकेश बने वर्ल्ड चैंपियन तो रूसी फेडरेशन को मिर्ची लगी, चाइनीज प्लेयर पर लगा दिया बड़ा आरोप!

D Gukesh, चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं. रूसी चेस फेडरेशन की तरफ से डिंग पर जानबूझकर मैच हारने का आरोप लगाया गया है.

Advertisement
pic
13 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 03:10 PM IST)
D Gukesh, Chess, chess champion
गुकेश की जीत को नही पचा पा रहे उनके विरोधी (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (World Champion D Gukesh) वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं. वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 में गुकेश ने चाइना के डिंग लिरेन को हराकर ये उपलब्धि हासिल की. गुकेश 12 दिसंबर को 14वें राउंड के मैच में डिंग की एक बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए वर्ल्ड चैंपियन बन गए. हालांकि उनकी इस जीत को विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं. रूसी चेस फेडरेशन की तरफ से चाइनीज प्लेयर डिंग पर जानबूझकर मैच हारने का आरोप लगाया गया है.

रूसी चेस फेडरेशन के अध्यक्ष ने एंड्री फिलातेव ने इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) से जांच की भी मांग की है. रूस की न्यूज एजेंसी TASS  की रिपोर्ट के मुताबिक फिलातेव ने कहा,

“वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के रिजल्ट ने प्रोफेशनल प्लेयर्स और चेस फैन्स के मन में घबराहट पैदा कर दी है. फाइनल राउंड के दौरान चीनी खिलाड़ी ने कुछ ऐसे चालें चली, जो काफी ज्यादा शक पैदा करती हैं. FIDE को इसकी अलग से जांच करनी चाहिए. डिंग लिरेन इस मैच के दौरान जिस कंडीशन में थे, वहां से किसी भी फर्स्ट क्लास खिलाड़ी के लिए भी हार जाना काफी मुश्किल है. ऐसा लगता है कि चाइनीज प्लेयर ने जानबूझकर बाजी हारी. इसको लेकर बहुत सारे सवाल उठते हैं.”

ये भी पढ़ें: कहानी 18 साल के गुकेश की, जिन्होंने चाइनीज़ ग्रैंडमास्टर को पटक दुनिया जीत ली

इससे पहले पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक ने भी लिरेन की हार को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने X पोस्ट कर लिखा था,

“इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं. दुखद. हमें पता है कि शतरंज का अंत हो गया है.”

इसके साथ ही क्रेमनिक ने एक और X पोस्ट कर लिखा था,

“अभी तक किसी वर्ल्ड कप टाइटल का फैसला एक बचकानी चाल की वजह से नहीं हुआ था.”

गुकेश ने रचा इतिहास

बात गुकेश की करें तो 14 मैच की इस सीरीज में गुकेश ने डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ साढ़े छह के मुकाबले साढ़े सात पॉइंट्स से जीत दर्ज की. इस सीरीज के नौ मैच ड्रॉ रहे. यानी दोनों प्लेयर्स को इसमें से साढ़े चार-साढ़े चार पॉइंट्स मिले. जबकि बचे हुए पांच में से तीन मैच गुकेश ने जीते, दो में लिरेन को जीत मिली.
 

वीडियो: डी गुकेश बने वर्ल्ड चेस चैंपियन, चीन के डिंग लिरेन को हराया

Advertisement

Advertisement

()