The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • CWG 2022: Indian cyclist Meenakshi met with a horror accident during a cycling event, run over by rival

CWG 2022: बड़े हादसे का शिकार हुईं भारतीय साइकलिस्ट, स्ट्रेचर की मदद से लाया गया बाहर

साइकलिंग इवेंट के दौरान एक भारतीय खिलाड़ी समेत 2 एथलीट चोटिल हो गईं.

Advertisement
pic
2 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 2 अगस्त 2022, 02:59 PM IST)
CWG 2022
साइकलिंग इवेंट में एक्सीडेंट (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में सोमवार, 1 अगस्त को बड़ा हादसा होते-होते रह गया. साइकलिंग इवेंट के दौरान एक भारतीय खिलाड़ी समेत 2 एथलीट चोटिल हो गईं. 10 किलोमीटर की स्क्रैच रन में हिस्सा ले रही भारतीय साइकलिस्ट मीनाक्षी रेस के दौरान अपना नियंत्रण खोकर दूसरे ट्रैक पर जा गिरीं.

ये हादसा इतनी तेजी से हुआ कि पीछे से आ रहे एथलीट भी संभलने का मौका नहीं मिला और वो भी भारतीय साइकलिस्ट के साथ दुर्घटना का शिकार हो गईं. दरअसल, मीनाक्षी के ठीक पीछे आ रही थीं न्यूजीलैंड की एक साइकलिस्ट. उनकी स्पीड इतनी ज़्यादा थी कि वो साइकिल को रोक नहीं सकीं. उनकी साइकिल मीनाक्षी के ऊपर से गुजर गई. इस कारण उनका भी बैलेंस बिगड़ गया और वो भी ट्रैक पर गिर गईं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

#कैसे हुआ हादसा?

महिलाओं की 10 किलोमीटर की स्क्रैच रन के दौरान हादसा उस समय हुआ जब भारतीय साइकलिस्ट टर्न लेने की कोशिश कर रही थी. लेकिन वो सही बैलेंस नहीं बना पाईं और फिसलकर ट्रैक पर ही गिर गईं. वो जब तक संभल पातीं तभी पीछे से आ रहीं न्यूजीलैंड की ब्रायोनी बोथा की साइकिल उनके ऊपर चढ़ गईं. जिसके बाद वो भी अपनी साइकिल से गिर गईं.

इस दुर्घटना में भारतीय साइकलिस्ट को काफी चोट आई है. हादसे के बाद तुरंत मेडिकल टीम ट्रैक पर पहुंची और भारतीय खिलाड़ी को फर्स्ट एड दिया गया. लेकिन दर्द ज्यादा होने की वजह से उन्हें स्ट्रेचर की मदद से इलाज के लिए ले जाया गया. न्यूजीलैंड की एथलीट को भी इस हादसे में काफी चोट आई है.

#पहले भी हुआ हादसा

इस दुर्घटना के ठीक पहले साइकलिंग के मेंस इवेंट में भी एक भयानक हादसा हुआ था. इस हादसे में साइकलिस्ट जो ट्रमैन का काफी चोट आई थी और उन्हें व्हीलचेयर पर बाहर लाया गया था. ट्रमैन अपने साथी चालक से टकरा कर नीचे गिर गए थे जिससे उन्हें काफी चोटें आई थीं.

#क्वालीफाइंग में भी हुआ था हादसा

जबकि रविवार को  क्वालीफाइंग रेस के दौरान ओलंपिक चैंपियन इंग्‍लैंड के मैट वाल्‍स भयानक हादसे का शिकार हो गए थे. उनकी साइकिल ट्रैक से भटक गई और दर्शकों के बीच जा गिरी थी. 

इस हादसे में मैट के अलावा कुछ दर्शकों को भी काफी चोट आई थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. हादसा उस वक्त हुआ जब टर्न लेने के दौरान कई साइकलिस्ट एक दूसरे से टकरा गए थे. मैट के अलावा आइलैड ऑफ मैन के साइकलिस्ट भी इस हादसे में चोटिल हुए थे. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

CWG 2022: सुशीला देवी सिल्वर मेडल जीतने से पहले कैसे संघर्षों से घिरी रही

Advertisement

Advertisement

()