The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • CWG 2022: Indian badminton team loses to Malaysia in the mixed team event final, wins silver medal

बैडमिंटन में चूका गोल्ड मेडल, क्या श्रीकांत की ये गलती भारी पड़ गई?

फाइनल मैच में भारत को मलेशिया ने 3-1 के अंतर से हराया.

Advertisement
pic
3 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2022, 09:20 AM IST)
K SRIKANTH
गोल्ड नहीं जीत पाई भारतीय बैडमिंटन टीम (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कॉमनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games) में भारतीय बैडमिंटन टीम मिक्स्ड इवेंट का फाइनल मुकाबला हार गई है. इस वजह से टीम को सिल्वर मेडल ही मिल पाया है. फाइनल मुकाबले में भारत को मलेशिया की मजबूत टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा. मलेशिया ने यह मुकाबला 3-1 के अंतर से अपने नाम किया.

भारतीय टीम महज़ महिला सिंगल्स का मुकाबला अपने नाम कर पाई. टीम को मेंस सिंग्लस, मेंस डबल्स और विमेंस डबल्स में हार का सामना करना पड़ा. पीवी सिंधु ने जिन गोह के खिलाफ जीत हासिल की. लेकिन मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत अपना मुकाबला हार गए. सिंगापुर की टीम ने इंग्लैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

#मेंस डबल्स में खराब शुरुआत

फाइनल मुकाबले में भारत की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. मेंस डबल्स के मुकाबले में सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्‌टी की जोड़ी को  मलेशिया के टेंग चिया और वोई सोह से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा. मलेशिया की जोड़ी ने यह मुकाबला 21-18, 21-15 से जीतकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया.

#सिंधु ने कराई वापसी

इसके बाद बारी आई विमेंस सिंगल्स की. जहां 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने जिन गोह के खिलाफ 22-20, 21-17 से अपना मैच जीतकर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी. सिंधु के लिए हालांकि ये मुकाबला आसान नहीं रहा. पहले गेम में गोह ने उन्हें कठिन चुनौती दी. लेकिन सिंधु ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर गेम को 22-20 से अपने नाम किया. दूसरे गेम में भी सिंधु को कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने इस गेम को 21-17 से अपने नाम कर मैच में जीत हासिल की.

#श्रीकांत को मिली हार

इसके बाद मेंस सिंगल्स में फॉर्मर वर्ल्ड नंबर-1 किदांबी श्रीकांत पर सबकी उम्मीदें टिकी हुई थी. लेकिन उन्हें अपने से कहीं कम रैंकिंग वाले त्जे योंग के खिलाफ 21-19, 6-21 और 21-16 से हार का सामना करना पड़ा. पहला गेम 16-21 से गंवाने क बाद श्रीकांत ने दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए इसे 21-6 से जीत लिया. लेकिन तीसरे गेम में अपना मोमेंटम बरकरार रखने में असफल रहे और मैच हार गए. जिससे भारतीय टीम 2-1 से पीछे हो गई.

#त्रिषा जॉली और गायत्री भी हारीं

अब भारत की उम्मीदें त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी पर टिकी थी. उन्होंने पूरे मैच में बेहतरीन खेल दिखाया. लेकिन अनुभव की कमी के कारण उन्हें इस मुकाबले में 21-18, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह मलेशिया ने भारत को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया, जबकि भारत को सिल्वर मेडल मिला.

वहीं ब्रॉन्ज मेडल के मैच में सिंगापुर ने इंग्लैंड को 3-0 से हरा दिया. बता दें कि भारतीय टीम ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के इस इवेंट में मलेशिया को हराकर ही गोल्ड मेडल हासिल किया था. 

जय शाह ने बताया किस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मैच

Advertisement

Advertisement

()